फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Thieves are active in the fog, and along with theft, illegal mining is also on the rise.

Ambala News: कोहरे की चादर में चोर सक्रिय, चोरी के साथ-साथ अवैध माइनिंग बढ़ने लगी

Wed, 31 Dec 2025 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Wed, 31 Dec 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
Thieves are active in the fog, and along with theft, illegal mining is also on the rise.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। कड़ाके की ठंड व घने कोहरे के बीच चोरों के हौसले और बुलंद हो गए हैं। कोहरे का फायदा उठाकर चोर जिलाभर में मकानों, दुकानों में चोरी के साथ-साथ बाइक, एक्टिवा, कारों के टायर चोरी की वारदात को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं। पिछले एक माह की बात करें तो चोरों ने 15 जगह चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। शातिर चोर घने कोहरे के बीच पूरी प्लानिंग से ऐसा कर रहे हैं। अपने साथियों के जरिये आसपास नजर रखते हैं। अगर कोई आ रहा होता है तो कोहरे की ओट में छुप जाते हैं। हालांकि पुलिस की तरफ से भी कोहरे के बीच गश्त बढ़ाने के साथ-साथ नाकाबंदी करने के दावे किए जा रहे हैं। लेकिन उनका कोई असर नहीं दिख रहा है।

कोहरे के चलते सीसीटीवी भी हो रहे फेल, टायर चोर गिरोह का नहीं सुराग
पुलिस के लिए सबसे बड़ी सिरदर्दी यह है कि घना कोहरा होने के कारण सीसीटीवी की फुटेज धुंधली आ रही है। चोरों के चेहरे और वाहनों के नंबर ट्रेस नहीं हो पा रहे हैं। इसी का फायदा उठाकर जिले में पिछले कुछ दिनों से कारों के टायर चुराने वाला गिरोह सक्रिय हो गया है। इस गिरोह ने 17 दिसंबर की रात को अंबाला कैंट सहित महेश नगर में तीन वारदातों को अंजाम दिया था। बावजूद अभी तक वह पकड़ में नहीं आ सके हैं।
विज्ञापन


टायर चोरी की यह वारदात आई सामने, अभी तक अनसुलझी
- 17 दिसंबर - अंबाला कैंट की पूनिया कॉलोनी में सामने आया है। आशीष यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीती 17 दिसंबर की रात को चोर उसकी बलेनो कार के बाय टायर चुरा कर ले गए। यह वारदात रात 12 बजे की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- 17 दिसंबर - सुभाष पार्क के सामने गली में खड़ी ग्रेंड विटारा के दो टायर चोरी हो गए थे। ट्रिब्यून कॉलोनी निवासी पुरुषोत्तम दास ने बताया कि उन्होंने अपनी ग्रेंड विटारा गाड़ी सुभाष पार्क के सामने वाली गली में खड़ी की थी। अगले दिन आकर देखा तो ईंटों के सहारे खड़ी थी। यह वारदात सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई जिसमें चंद मिनटों में चोर टायर ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं।
- 17 दिसंबर - रामपुर सरसेहड़ी गांव की गली में खड़ी ग्रेंड विटारा कार के दो टायर चोरी हो गए थे। महेश नगर थाना पुलिस को दी तहरीर में पानीपत से आए धर्म सिंह ने बताया कि रात के समय अपनी ग्रेंड विटारा कार को घर के बाहर खड़ा किया था। सुबह एक तरफ से टायर नहीं थे।


बड़ी वारदात : दीवार काटकर उड़ा ले गए 40 लाख का सोना
अंबाला कैंट थाना क्षेत्र में 17 दिसंबर को भी शातिर चोरों ने कोहरे की आड़ में ही चमेली पुल के पास मोहित वर्मा की दुकान की दीवार तोड़कर सेंधमारी की थी। चोर 4.75 लाख रुपये का सोना, 34 लाख रुपये की चांदी व चांदी से बने आभूषण व 1 लाख 24 हजार 800 रुपये की नकदी चुरा ले गए थे। यह वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई थी। हालांकि अभी तक आरोपियों का भी कोई सुराग नहीं लगा है।



भैंसे चोरी के आए दो मामले
29 दिसंबर- शहजादपुर के भुडमाजरी गांव में रामकुमार की चोर घने कोहरे का फायदा उठाकर भैंस चुरा ले गए। चार चोरों फुटेज में कैद हुए है।
29 दिसंबर- अहमदपुर गांव में प्रवीण कुमार की भी रात के समय चोर 80 हजार रुपये की कीमत वाली भैंस व कटड़ी दोनों चुरा ले गए।

घने कोहरे के बीच गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए है, साथ ही जगह-जगह नाकाबंदी भी की जा रही है। समय-समय पर चोरी करने वालों को काबू किया जा रहा है।
- अजीत सिंह शेखावत, पुलिस अधीक्षक अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed