{"_id":"5dab6f7a8ebc3e93b65d66ba","slug":"thieft-ambala-news-knl8989546","type":"story","status":"publish","title_hn":"..मंदिर में पूजा करने गए दुकानदार की दुकान से 13 मिनट में करीब एक लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
..मंदिर में पूजा करने गए दुकानदार की दुकान से 13 मिनट में करीब एक लाख की चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छावनी के प्रीत नगर में कंप्यूटर सेंटर छोड़कर मंदिर में 15 मिनट के लिए पूजा करने गए संचालक की दुकान से 35 हजार की नकदी, दो लैपटॉप और मोबाइल चोरी हो गया है। संचालक गुलशन मल्होत्रा ने महेश नगर थाना पुलिस को दी है। बताया जा रहा है कि जो मोबाइल चोरी हुए हैं उनकी लोकेशन अंबाला शहर की आ रही है।
महेश नगर थाना पुलिस चोर की लोकेशन अंबाला शहर क्षेत्र में ढूंढ रही है। पुलिस को दी शिकायत में संचालक गुलशन मल्होत्रा ने बताया कि उसकी दुकान के साथ में ही मंदिर बना है। शाम सात बजे वह दुकान से मंदिर में पूजा करने के लिए चला गया। वापस लौटा तो उसकी दुकान से लैपटॉप, सैमसंग मोबाइल और 35 हजार रुपये की नकदी गायब थी। मल्होत्रा ने बताया कि 35 हजार की नकदी उसने अपने बेटे को भेजने के लिए दुकान में रखी थी। रोज की तरह वह पूजा करने गया था। घटना के बाद सीसीटीवी को चेक किया तो उसमें एक युवक कैद हुआ है जिसने 13 मिनट के अंदर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। मल्होत्रा ने बताया कि उसकी दुकान के साथ में ही मंदिर है और एक युवक खाली दुकान देखकर इंतजार कर रहा था। इसके बाद दुकान के बाहर खड़ा युवक एक अन्य व्यक्ति से बातचीत करता है और कुछ देर के बाद वह व्यक्ति भी वहां से चला जाता है। मात्र 13 मिनट में दुकान के अंदर से चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है।