फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   thief

छावनी के कच्चा बाजार में चोरों ने आठ घरों में दी दस्तक, महिला पर रॉड से हमला, थर्राई जनता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Oct 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
thief
छावनी के कच्चा बाजार में करीब चार पांच चोरों ने खूब आंतक मचाया। चोरों ने वारदात को अंजाम देने से पहले घरों के बाहर की कुंडियां लगा बंधक बना दिया गया और उसके बाद कई घरों में चोरी की वारदात को अंजाम देने की कोशिश की गई। एक महिला को रॉड मारकर घायल कर दिया गया। चोर को पकड़ते वक्त एक युवक पर चाकू से हमला किया गया। इन वारदातों से कच्चा बाजार थर्रा गया है और पुलिस के प्रति खासी नाराजगी है। चोरों के हौंसले इतने बुलंद थे कि जनता के सामने पुलिस द्वारा पकड़े गए चोर ने धमकी देकर बोला था कि वह पांच नंबर से है, आप बताओ क्या करोगे? ऐसी में जनता का पुलिस सुरक्षा और कार्रवाई से विश्वास उठ रहा है। फिर भी कैंट थाना पुलिस मामले को गंभीरता से नहीं ले रही है। हर रोज कैंट थाना क्षेत्र में चोरी की वारदातें हो रही है और पुलिस चोरी के मामले दबाने में जुटी है। चोरी की वारदात का सिलसिला कच्चा बाजार में स्थित श्री आनंदपुर ट्रस्ट की कुटिया से शुरू हुआ। जिसमें ट्रस्ट की बाईजी आदर्श देवी पड़ोस में रहने वाली महिला डिंपल के साथ सो रही थी। रात को 12 बजकर 40 मिनट पर पहले बाईजी उठी और कमरे के साथ में बने टॉयलेट में चली गई। वापस लौट के वह सो गई। इसके बाद रात को जब तीन बजे दोबारा उठी तो सत्संग हॉल में बल्व जगा हुआ था। जब बल्व जगा देखकर वह उठी तो युवक दिखाई दिया उसने शोर मचाया। शोर सुनकर चोर कुटिया की सीढिय़ों से चढ़ गया और साथ लगते मोहल्ले के दूसरे घरों में घूस गया। बाईजी ने बताया कि चोर ने उनके पास रखे हुए तीन मोबाइल उठा लिए थे और कुटिया की सारी चाबियां भी। सत्संग हाल में रॉड से उसने गुल्लक तोड़ने का प्रयास किया।
विज्ञापन

महिला को मारी रॉड
कुटिया के बाद चोर धोबी मंडी के घरों के अंदर घूस गया। कच्चा बाजार निवासी मंजू रानी, विद्या, कांता, संतोष, रोहित, विमला, सुमन, ममता, सुनीता, सुमन, पूजा, निर्मला और यश ने बताया कि दूसरी मंजिला पर घूसे चोर ने पहले तो बाहर से कुंडी लगा दी और उसके बाद घर में चोरी करने लगा। दूसरे कमरे में सो रही महिला ने उठ कर चोर को पकड़ने का प्रयास किया। चोर ने महिला पर रॉड से हमला कर दिया। किसी तरह महिला बच गई। महिला के शोर मचाने से चोर मौके पर ही पकड़ा गया। लोगाें नेे चोर को पुलिस के हवाले कर दिया। कुटिया से चोरी किए गए मोबाइल और चाबियां बरामद कर पुलिस अपने साथ ले गए। महिलाओं ने बताया कि चोर ने जाते वक्त पुलिस कर्मी को पांच नंबर से होने की धमकी भी दी। यह बात सुनकर पुलिसकर्मी कुछ नहीं बोल पाया।
विज्ञापन

युवक को मारा चाकू
कच्चा बाजार निवासी हिमांशु ने बताया कि कुटिया से जब चोर चोर की आवाज सुनाई दी तो वह कुटिया के बाहर पहुंचा बाईजी ने उसे बताया कि कुटिया के ऊपर चोर चढ़ गया है। इसके बाद उसने धोबी मोहल्ले से युवकों को जगाया और कुटिया की छत पर चढ़ गए। उन्होंने एक-एक करके सभी घरों की छतों को चेक किया। जब चोेर का पकड़ा गया तो उसने युवक पर चाकू से हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोबाइल वापस किया पांच हजार नहीं
मनोज कुमार ने बताया कि चोर छत के रास्ते उनके घर में घूसे थे। उसके पर्स से चोर 500 और उसकी मम्मी के पर्स से चोर 5 हजार रुपये चोरी कर ले गए। चोरों ने उसकी मम्मी के कमरे की कुंडी तक लगा दी थी। पुलिस ने उसका मोबाइल तो वापस कर दिया है लेकिन पांच हजार रुपये की नकदी वापस नहीं की है।
फोटो 49
मेरे घर की कुंडी तोड़ी
अजय गुप्ता ने बताया कि वह तो रात को सो रहे थे। इसी बीच चोर ने उसके घर की कुंडी तोड़ी और अंदर दाखिल हुआ। लेकिन चोर उसके घर में चोरी नहीं कर पाया और उसके बाद पड़ोसियों के घर में पहुंच गया।

शोर मचाया तो भाग गया
महिला ने बताया कि वह सो रही थी। करीब साढ़े तीन बजे खिड़की के पास से एक आवाज आई थी। उसने सोचा कि मौसम खराब है जब उसने उठकर देखा तो पता चला कि चोर उसके कमरे की पास वाली सीढ़ियों पर खड़ा था। इसी बीच उसने शोर मचा दिया तो वह भाग खड़ा हुआ। नीचे आकर देखा तो उनके नीचे वाले मकान के बाहर की कुंडी लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed