फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Thick clouds remained throughout the day, it rained intermittently from evening till night

Ambala News: दिनभर छाए रहे घने बादल, शाम से रात तक रूक-रूककर हुई बारिश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Aug 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Thick clouds remained throughout the day, it rained intermittently from evening till night
अंबाला सिटी। दो दिन से मौसम में ठंडक होने से उमसभरी गर्मी से राहत मिली है। गुरुवार को भी दिनभर बादल छाए रहे। शाम को एक बार तो धूप निकली, लेकिन शाम पांच बजे बादल छाने से बारिश हुई। यह बारिश शाम तक रूक-रूककर होती रही। बारिश होने से अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, वहीं, बीती बुधवार-गुरुवार की रात में तेज हवा चलने के साथ बारिश हुई। बारिश के साथ तेज हवा चलने से कई जगहों पर बिजली भी गुल रही।
विज्ञापन

जिले में बुधवार-गुरुवार रात में 15.1 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। गुरुवार को सुबह से शाम तक 3 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। अधिकतम तापमान 30.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार 2 से 5 अगस्त तक भारी बारिश होने के आसार हैं। वहीं, बारिश होने से कई जगहों पर हल्का जलभराव भी हो गया जिससे आवाजाही में भी लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि मानसून टर्फ की उत्तरी सीमा थोड़ा नीचे आने और बंगाल की खाड़ी में बने एक दबाव से नमी वाली मानसूनी हवा आने की संभावना बन रही है जिससे 2 से 5 अगस्त तक भारी होने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed