फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   There will be relief in summer, two power lines will be started

Ambala News: गर्मी में मिलेगी राहत, होंगी दो बिजली लाइनें शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2024 05:15 AM IST
विज्ञापन
There will be relief in summer, two power lines will be started
अंबाला सिटी। बिजली निगम ने पिछले गर्मी के सीजन से सबक लेते हुए अपनी कमर कस ली है। इसको लेकर निगम ने पहले ग्राउंड वर्क किया और अब जनता से जुड़े अलग-अलग प्रोजेक्टों को धरातल पर लाने का काम शुरू कर दिया। इनमें लायलपुर बस्ती और कंपनी बाग सब स्टेशन से घासमंडी की 15 कॉलोनियों के लिए दो नई लाइन खींचने का प्रोजेक्ट भी शामिल है। इस प्रोजेक्ट से इन कॉलोनियों से 40 हजार से ज्यादा उपभोक्ताओं को गर्मी में लगने वाले बिजली कटों व लो वोल्टेज की समस्या से भी छुटकारा मिलेगा। यह कार्य 30 अप्रैल तक पूरा होगा।
विज्ञापन

1.30 करोड़ की लागत से पूरा होगा कार्य
इस प्रोजेक्ट पर करीब 1.30 करोड़ खर्च किया जा रहा है। वहीं, शहर के लायलपुर बस्ती श्मशानघाट के ऊपर से गुजर रही तीन हाइटेंशन तार भी शिफ्ट होंगी। इस कार्य पर करीब 20 लाख रुपये का बजट खर्च होगा। निगम ने यह कार्य एजेंसी को दे दिया है। इन तार को शिफ्ट करने के लिए कार्य भी शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

बाढ़ के समय घासमंडी में आई थी दिक्कत
दरअसल, बीते वर्ष जुलाई में बाढ़ आने से शहर में जलभराव हो गया था। धूलकोट सब स्टेशन में 5 से 6 फुट तक जलभराव हो जाने से शहर की बिजली प्रभावित हुई थी। घासमंडी क्षेत्र के नाहन हाउस, घासमंडी, हीरानगर, शिवालिक कॉलोनी, तंदूरा बाजार, मनमोहन नगर, अशोक विहार, गुलशन विहार, मंजी साहिब गुरुद्वारा के पास, नदी मोहल्ला, जैन स्कूल क्षेत्र में कई दिनों तक बिजली की समस्या रही थी। बिजली कट लगने से परेशान स्थानीय निवासियों ने हाइवे जाम कर ज्ञापन दिया था। यही नहीं भाजपा पार्षदों ने अधीक्षक अभियंता को ज्ञापन भी सौंपा था। इसके बाद निगम ने इस समस्या से निपटने के लिए दो सब स्टेशन से घासमंडी के लिए लाइन खींचने का निर्णय लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन

वेस्ट सब डिविजन के घासमंडी क्षेत्र के लिए सब स्टेशन कंपनी बाग और लायलपुर बस्ती से दो नई लाइन खींची जा रही है। यह लाइन 30 अप्रैल तक चला दी जाएंगी। जिससे गर्मियों में उपभोक्ताओं को फायदा होगा। इसके अलावा लायलपुर बस्ती श्मशानघाट से तीन लाइन की हाइटेंशन तार को शिफ्ट करने का कार्य शुरू कर दिया गया है।
सुखबीर सिंह, एक्सईएन, अंबाला शहर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed