फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   There will be a ban on rail parcels going to Delhi from 12 to 15

Ambala News: दिल्ली जाने वाले रेल पार्सलों पर 12 से 15 तक रहेगा प्रतिबंध

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Aug 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
There will be a ban on rail parcels going to Delhi from 12 to 15
अंबाला। रेलवे ने स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा के लिए जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए हैं, इसके तहत अब नई दिल्ली व दिल्ली सहित हजरत निजामुद्दीन, आनंद विहार टर्मिनल व दिल्ली सराय रोहिला पर रेल पार्सल नहीं भेजे जाएंगे। यह निर्देश इन स्टेशनों पर रुकने वाली ट्रेनों पर भी लागू होंगे। इस संबंध में रेलवे ने मुंबई, जबलपुर, प्रयागराज, जयपुर, चेन्नई, हुबली, गोवाहाटी, सिकंदारबाद, कोलकाता, बिलासपुर, भुवनेश्वर, हाजीपुर व गोरखपुर के मुख्य वाणिज्य प्रबंधकों को लिखित आदेश भी जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन


पार्सल कार्यालय में दिए निर्देश
अंबाला मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य अधिकारी नवीन कुमार झा ने बताया कि 12 से 15 अगस्त तक यह प्रतिबंध रहेगा। इस दौरान नई दिल्ली व इसके नजदीकी क्षेत्रों के पास ट्रेनों में लोड व अनलोड नहीं किए जाएंगे। इस संबंध में पार्सल कार्यालय में तैनात विभागीय कर्मचारियों को भी निर्देश दे दिए हैं ताकि पार्सल बुक करवाने वाले व्यक्ति को यह जानकारी समय रहते उपलब्ध करवाई जा सके।
विज्ञापन


स्टेशन पर बढ़ाई चौकसी
स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पर चौकसी बढ़ा दी गई है। आरपीएफ कर्मचारियों को पार्सल कार्यालय में आने वाले सामान की विशेष निगरानी के निर्देश दिए हैं ताकि अगर कोई संदिग्ध पार्सल की सूचना मिलती है तो वो उसे खोलकर अच्छी तरह चेक कर सकें, इसके अलावा स्टेशन पर बम डिस्पोजल और डॉग स्क्वाड के साथ मिलकर चेकिंग अभियान भी चलाए जा रहे हैं, वहीं रेलवे पार्किंग में खड़े होने वाले वाहनों को भी खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed