{"_id":"66874d3513d07afff90efe87","slug":"there-is-darkness-due-to-closure-of-street-lights-from-rangia-mandi-to-nai-abad-ambala-news-c-36-1-sknl1003-125625-2024-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: रंगिया मंडी से नई आबादी तक स्ट्रीट लाइट बंद होने से छाया अंधेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: रंगिया मंडी से नई आबादी तक स्ट्रीट लाइट बंद होने से छाया अंधेरा
विज्ञापन
अंबाला। रंगिया मंडी से नई आबादी तक करीब छह स्ट्रीट लाइट पिछले 15 दिनों से बंद है। इससे क्षेत्र में अंधेरा पसरा रहता है। क्षेत्र के लोगों का आरोप है कि प्रशासन की ओर से इन लाइटों को ठीक कराने के संबंध में कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। इससे उन्हें क्षेत्र में आपराधिक घटनाओं के बढ़ने का डर सता रहा है। इसके अलावा क्षेत्र में बने पुराना नाले के अधिकतर हिस्से को प्रशासन ने कवर करवा दिया था लेकिन कुछ हिस्सा अभी खुला है। रात में अंधेरा होने से यहां कभी भी हादसा हो सकता है।
क्षेत्र के सुरेश कुमार ने बताया कि उनकी गली में पिछले कुछ दिन से स्ट्रीट लाइट बंद है। इसके बारे में उन्होंने ठेकेदार को बताया भी था। ठेकेदार ने एक दो दिन तक लाइट शुरू करवा दी थी लेकिन अब फिर से गली में अंधेरा पसरा रहता है। वहीं भारत का कहना है कि उनकी गली में कुत्ते बहुत हैं कई बार रात के समय अंधेरे में अगर कोई व्यक्ति इस गली से गुजरता है तो कुत्ते उसके पीछे लग जाते हैं। डिंपल ने बताया कि गली में दाखिल होते ही बहुत पुराना नाला है यह नाला ओपन है। रात के समय जब वह अपने घर जाता है कि उसे नाला नजर नहीं आता। अनिल ने बताया कि उनकी गली में अंधेरा होने के कारण गली में कई लोग गिरकर घायल हो चके हैं।
वर्जन
मामला संज्ञान में आया है। जो लाइट बंद हैं मौके पर कर्मचारी भेजकर चैक करवाया जाएगा और जल्द ही लाइटों को ठीक करवा दिया जाएगा।
राजेश कुमार, सचिव, नगर परिषद सदर अंबाला।