{"_id":"68585260b85a75362b0f9f94","slug":"there-is-a-possibility-of-uproar-in-the-meeting-of-the-temple-assembly-ambala-news-c-36-1-amb1001-144886-2025-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: मंदिर सभा की बैठक में हंगामे के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: मंदिर सभा की बैठक में हंगामे के आसार
विज्ञापन
लाल कुर्ती बाजार स्थित श्री सनातन धर्म शिव मंदिर सभा के पूर्व प्रधान जिला रजिस्ट्रार को भेजी
अंबाला। लाल कुर्ती बाजार स्थित श्री सनातन धर्म शिव मंदिर सभा के आगामी 29 जून को होने वाली बैठक से पहले ही हंगामा होने के आसार बन गए हैं। मंदिर कमेटी के पूर्व प्रधान नवीन यादव ने प्रदेश रजिस्ट्रार और जिला रजिस्ट्रार को शिकायत सौंपी है।
इसमें कहा गया है कि मंदिर कमेटी ने चुनाव से पहले ही कुछ नए सदस्यों की सूची जारी की है। इसे लेकर नवीन यादव और अन्य सदस्यों ने एतराज जताया है। उनका कहना है कि जो नए सदस्य बनाए गए हैं वो सबकी सहमति से नहीं बनाए गए। अगर नए सदस्य बनाने ही हैं तो उसे जरनल बैठक में रखा जाए।
सबकी सहमति के बाद ही नए सदस्यों को बनाया जाना चाहिए। वहीं ।र जो नए सदस्यों को बनाया गया है वे 2022 से बना दिए हैं जबकि इन सदस्यों ने आज तक मंदिर की किसी भी बैठक में हिस्सा नहीं लिया। इसलिए इन्हें वोट देने का अधिकार नहीं है। नवीन यादव ने कहा कि जब भी मंदिर कमेटी के चुनाव हों तो वो जिला रजिस्ट्रार की निगरानी में होने चाहिए ताकि किसी प्रकार का वाद-विवाद न हो और निष्पक्ष रूप से काम करने वाले व्यक्तियों की ही मौका मिले।