फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   There are fewer passengers and more helpless cattle at the bus stand

Ambala News: बस अड्डे में यात्री कम, बेसहारा गोवंश ज्यादा

Thu, 27 Feb 2025 12:55 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
There are fewer passengers and more helpless cattle at the bus stand
अंबाला छावनी बस स्टैंड परिसर में यात्रियों के बीच घूम रहे बेसहारा गोवंश। संवाद
अंबाला। छावनी बस स्टैंड परिसर में अव्यवस्थाओं को आलम है। हालत यह है कि जहां बस यात्री होने चाहिए, वहां पर पशु विचरण करते नजर जाते हैं। इसके अलावा निजी वाहन भी बस अड्डा परिसर के भीतर आ रहे हैं और सवारियों को उतार रहे हैं।
विज्ञापन

ऐसे में कई बार बसों को निकलने में भी दिक्कत हो जाता है। बुधवार को भी कुछ ऐसी ही स्थिति दिखाई दी। यहां पर बस अड्डा परिसर में यात्रियों के बैठने के स्थान पर बेसहारा पशु घूम रहे थे। इसके साथ ही अवैध रूप से दोपहिया, तिपहिया और चौपहिया वाहन भी यात्रियों को परिसर में सवारियों को छोड़ने आ रहे थे।
विज्ञापन

पहले लगाया जा चुका है जुर्माना

बस अड्डा परिसर में बाहरी वाहनों के परिसर में आने पर पूर्व में अभियान चलाकर वाहन चालकों के लिए चालान किए गए। इसके साथ जुर्माना भी लगाया गया। इसके बाद भी चालक मान नहीं रहे हैं। वह अपनी मनमर्जी चलाते हुए परिसर में बेरोकटोक कहीं भी अपने वाहन खड़ा कर रहे हैं। बस स्टैंड पर पसरी इन अव्यवस्थाओं की तरफ कोई भी अधिकारी ध्यान रहीं दे रहा है। जिसके कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये कहना है बसयात्रियों का
स्थानीय निवासी सावित्री ने बताया कि उसे कालका जाना है इसलिए वह काउंटर नंबर 14 पर खड़ी होकर बस की इंतजार कर रही थी। बस स्टैंड परिसर में उनके पास तीन बेसहारा गोवंश घूमते दिखे। गोवंश यात्रियों के पास थे ऐसे में गाय ने किसी यात्री को टक्कर मारकर घायल कर दिया तो इसका जिम्मेदार कौन होगा। इसी प्रकार रामसेवक ने बताया कि उसे पंजोखरा जाना है। इसलिए वह काउंटर नंबर 18 पर बस का इंतजार कर रहा था। यहां पर लोग वाहनों को लेकर बस स्टैंड में आ रहे और बसों के बगल में खड़ा कर यात्रियों को कार से उतारकर बसाें में चढ़ा रहे हैं जो गलत है। लुधियाना निवासी राम सिंह ने बताया कि उसे घर जाना है। वह पंजाब जाने वाली बस का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान एक निजी बस के चालक ने बस से कुछ सामान निकाला और रिक्शा पर लोड कर भेज दिया। रिक्शा चालक परिसर में बेरोकटोक घूम रहे हैं। जिन्हें रोकने वाला कोई नहीं है।


वर्जन
बस स्टैंड परिसर में अवैध रूप से वाहन लेकर आने वाले वाहन चालकों के समय समय पर चालान किए जाते हैं। बेसहारा गोवंश को भी परिसर में आने से रोका जाता है। इसे भी चैक करवाया जाएगा।
-भीम सिंह, कार्यवाहक संस्थान प्रबंधक, बस स्टैंड, अंबाला छावनी।

अंबाला छावनी बस स्टैंड परिसर में यात्रियों के बीच घूम रहे बेसहारा गोवंश। संवाद

अंबाला छावनी बस स्टैंड परिसर में यात्रियों के बीच घूम रहे बेसहारा गोवंश। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed