फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   There are chances of chaos in the artillery parade, local residents are angry due to crops being trampled

Ambala News: तोपखाना परेड में हंगामे के आसार, फसलें रौंदने से भड़के स्थानीय निवासी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jul 2025 03:19 AM IST
विज्ञापन
There are chances of chaos in the artillery parade, local residents are angry due to crops being trampled
अंबाला। तोपखाना परेड में कैंटोनमेंट बोर्ड द्वारा की गई कार्रवाई का स्थानीय लोगों ने विरोध शुरु कर दिया है। इस संबंध में शुक्रवार रात को एक बैठक हुई। इसमें स्थानीय निवासियों ने अपने-अपने विचार बैठक में रखे। कुछ लोगों ने बोर्ड की इस कार्रवाई का विरोध किया तो कुछ ने फसल न काटने को लेकर रोष जताया।
विज्ञापन

स्थानीय निवासियों ने बताया कि वो इस मामले को लेकर कोर्ट का भी दरवाजा खटखटाएंगे और आगामी रणनीति पर भी विचार करेंगे। वहीं शुक्रवार सुबह भी तोपखाना परेड में सूचना पहुंची थी कि बोर्ड की टीम खाली करवाई गई जगह के ईद-गिर्द तारें लगवाने आ रही है। इस सूचना पर स्थानीय निवासी एक बार फिर भड़क गए। जैसे ही इसकी जानकारी बोर्ड अधिकारियों को लगी तो उन्होंने तारें बांधने की कार्रवाई को टाल दिया।
विज्ञापन

--
यह है मामला
कैंटोनमेंट बोर्ड की लगभग 21 एकड़ जमीन तोपखाना परेड में है जोकि लीज पर खेती के लिए दी गई थी। लेकिन खेती करने वाले लोगों ने दस साल से किराया नहीं दिया। इसके बाद उन्हें कई नोटिस दिए गए। जब मामला कोर्ट में गया तो वो फैसला भी बोर्ड के हक में आया। इसके बाद बोर्ड ने बुधवार को भारी पुलिस बल की मौजूदगी में तोपखाना परेड की जगह पर कब्जा ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
हमने जमीन पर कब्जा ले लिया है। अब तारें लगाने का काम ही बाकी है। यह काम भी पुलिस सुरक्षा में किया जाएगा।
राहुल आनंद शर्मा, सीईओ कैंटोनमेंट बोर्ड।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed