{"_id":"6b0c959a7a3fa06e0e07984b","slug":"application-stuck-due-to-live-photo-requirement-in-lado-lakshmi-yojana-ambala-news-c-36-1-sknl1003-173371-2026-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: लाडो लक्ष्मी योजना में लाइव फोटो पर अटका आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: लाडो लक्ष्मी योजना में लाइव फोटो पर अटका आवेदन
Mon, 30 Nov 2026 02:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Mon, 30 Nov 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
दर्शनी
अंबाला। लाडो लक्ष्मी योजना के तहत आवेदन करने वाली महिलाओं की तकनीकी और प्रशासनिक परेशानियां थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के अंतिम चरण में लाइव फोटो कैप्चर करते समय बार-बार ‘रि-अपलोड’ का मैसेज आने से महिलाओं को दिक्कत झेलनी पड़ रही है। इस तकनीकी अड़चन के चलते महिलाओं को कामकाज छोड़कर बार-बार सीएससी के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।
योजना का फॉर्म भरने की प्रक्रिया लगभग पूरी होने के बाद जब लाइव फोटो ली जाती है, तो सिस्टम में फोटो स्वीकार नहीं हो पा रही है। बार-बार दोबारा फोटो अपलोड करने का संदेश आने से आवेदन अटका रह रहा है। एक ही प्रक्रिया के लिए उन्हें कई-कई बार सीएससी केंद्रों पर जाना पड़ रहा है, जिससे समय और पैसे दोनों का नुकसान हो रहा है। तकनीकी समस्या के साथ-साथ महिलाओं के निरस्त होने का मामला भी सामने आ रहा है। इसके अलावा कई महिलाओं ने आवेदन किए थे, लेकिन वह आवेदन रिजेक्ट हो गए। संवाद
पहले अपडेट नहीं हुआ फिर रिजेक्ट हुआ
छावनी निवासी दर्शनी ने बताया कि उन्हें लाडो लक्ष्मी योजना का फॉर्म भरवाए कई दिन बीत चुके हैं, लेकिन आवेदन अपडेट नहीं हुआ और उसे रिजेक्ट कर दिया गया।
फार्म हुआ रिजेक्ट
छावनी निवासी राजरानी ने कहा कि उन्होंने चार महीने पहले आवेदन करवाया था, जिसके बाद विभाग की ओर से उनका फॉर्म निरस्त कर दिया गया।
फार्म रिजेक्ट के कारण नहीं मिल रहा
लक्ष्मी ने बताया कि उन्होंने पिछले साल ऑनलाइन आवेदन किया था, लेकिन अभी तक लाभ शुरू नहीं हुआ। जब उन्होंने जांच करवाई तो पता चला कि उनका फॉर्म रिजेक्ट हो चुका है।
विज्ञापन
पोर्टल में कभी कभी तकनीकी दिक्कत के कारण समस्या आ जाती है, इसके बारे में मुख्यालय को जानकारी दी गई है।
सुरजीत कौर, जिला समाज कल्याण अधिकारी,अंबाला।