फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The work of removing the railway bridge is complete, platforms for two trains in place

Ambala News: रेल पुल को हटाने का काम पूरा, दो ट्रेनों के बदले प्लेटफार्म

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jul 2025 03:22 AM IST
विज्ञापन
The work of removing the railway bridge is complete, platforms for two trains in place
अंबाला। छावनी रेलवे स्टेशन पर बने 100 वर्ष पुराने रेल पुल को हटाने का काम शुक्रवार को पूरा हो गया। अब पुल के एक छोटे हिस्से को कर्मचारियों की मदद से हटाया जाएगा। इस कार्य के लिए रेलवे ने लगभग 15 लाख रुपये खर्च किए हैं। यह कार्य नोएडा की एक प्रशिक्षित कंपनी द्वारा हाइड्रोलिक मशीन की मदद से किया गया है जोकि इस प्रकार के पुलों को सुरक्षित हटाने में सक्षम है।
विज्ञापन

इस दौरान रेलवे ने इस कार्य के लिए दो घंटे का ब्लॉक लिया था। इस कारण प्लेटफार्म 7 की रेल लाइन प्रभावित रही। ट्रेन नंबर 12925 पश्चिम एक्सप्रेस सहित 12715 सचखंड एक्सप्रेस को प्लेटफार्म छह और चार से निकाला गया। वहीं सुरक्षा को लेकर मौके पर आरपीएफ सहित रेलवे अधिकारी तैनात रहे। दो दिन पहले अलग-अलग चरणों में रेल पुल को हटाने का काम शुरु किया गया था जोकि अंबाला-सहारनपुर और दिल्ली जाने वाले मुख्य रेल खंड पर बना हुआ था। रेलवे ने सहारनपुर स्टेशन पर हुए हादसे के बाद छावनी में रेल पुल को हटाने में तकनीकी विशेषज्ञों की मदद ली ताकि यहां भी हादसा न हो। इसलिए यह कार्य पूर्ण तौर पर सुरक्षित रुप से पूरा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed