{"_id":"67c1fbe388a8a7c8490dfbbb","slug":"the-woman-hanged-herself-citing-her-illness-ambala-news-c-36-1-sknl1017-138412-2025-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: बीमारी का जिक्र कर महिला ने लगाया फंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: बीमारी का जिक्र कर महिला ने लगाया फंदा
विज्ञापन
साहा (अंबाला)। हल्दरी गांव में 45 वर्षीय महिला परमजीत ने घर से कुछ दूरी पर बने पशुओं के बाड़े में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार को अलसुबह पति काम करने के लिए बाड़े में गया तो देखा कि गाॅर्डर पर परमजीत ने फंदा लगा रखा था।
पुलिस को जांच में सुसाइड नोट भी मिला था। इसमें जिक्र था कि वह बीमारी के चलते आत्महत्या कर रही है। इसमें पति और ससुराल पक्ष का कोई जिम्मेदार नहीं है। बेटे के लिए लिखा था कि वह उसकी शादी देखना चाहती थी लेकिन बीमारी के कारण परेशान है। पुलिस ने महिला का छावनी नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। साहा थाना पुलिस ने पति मेघनाथ के बयान पर इत्तेफाकन मौत की कार्रवाई की। परिजनों ने बताया कि वह डिप्रेशन का शिकार थी।
हाल ही में रिश्तेदार की शादी से आई थी महिला
पति मेघराज ने बताया कि शादी के बाद 24 साल का एक बेटा है जो फैक्टरी में काम करता है। वीरवार को पत्नी घर पर ही सोई थी। यह पता नहीं चल पाया कि वह कब घर से बाहर निकलकर करीब दो सौ मीटर की दूर पर बने पशुओं में बाड़े में चली गई। सुबह शव फंदे से लटका था। बताया जाता है कि परमजीत के रिश्तेदार की कुछ दिन पहले ही शादी थी। वहां से लौटने के बाद परमजीत गांव में महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में लगने वाले भंडारे में शामिल हुई थी। इस तरह की अनहोनी का किसी को अंदाजा नहीं था। साहा थाना के जांच अधिकारी एएसआई रविंद्र ने बताया कि करीब दो माह पहले ही महिला के पिता का देहांत हुआ था। तभी से वह डिप्रेशन में चल रही थी।