फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The voice of women in Parliament will change the face of the country

Ambala News: संसद में महिलाओं की गूंज, बदलेगी देश की तस्वीर

Sat, 18 Apr 2026 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Sat, 18 Apr 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
The voice of women in Parliament will change the face of the country
छावनी के आर्य कालेज में नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 को लेकर आयोजित संवाद कार्यक्रम में अपने वि - फोटो : 1
अंबाला। आर्य काॅलेज में शुक्रवार को नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 को लेकर अमर उजाला ने संवाद कार्यक्रम आयोजित किया। संवाद में कॉलेज की प्राचार्या, प्रोफेसरों, असिस्टेंट प्रोफेसरों व छात्राओं ने महिला सशक्तीकरण और राजनीति में महिलाओं की भागीदारी पर अपने विचार खुलकर साझा किए। उन्होंने कहा कि 33 प्रतिशत आरक्षण केवल सीटों का बंटवारा नहीं, बल्कि संसद में महिलाओं की आवाज बुलंद करने का जरिया है।
विज्ञापन


सशक्तीकरण की नई दिशा
प्रो. डॉ. अंजु बाला ने बताया कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम केवल एक कानून नहीं, बल्कि महिलाओं को बराबरी का हक दिलाने वाला एक ऐतिहासिक कदम है। जब देश की नीति-निर्धारण प्रक्रियाओं में महिलाएं शामिल होंगी, तभी राष्ट्र का वास्तविक और सर्वांगीण विकास संभव होगा।
विज्ञापन


सामाजिक सुधार की पहल
डॉ. अमनदीप मक्कड़ ने बताया कि समाज में व्याप्त विसंगतियों को दूर करने के लिए यह फैसला स्वागत योग्य है। सरकार की यह पहल महिलाओं को समाज में बराबरी की भागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में एक साहसिक और जरूरी सुधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंधे से कंधा मिलाकर प्रगति
अस्सिटेंट प्रोफेसर सीनम ने बताया कि 33 प्रतिशत आरक्षण का नियम महिलाओं के लिए अनिवार्य और प्रेरणादायक है। यह कानून महिलाओं को वह आत्मविश्वास और मंच प्रदान करेगा जिससे वह पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर देश की प्रगति में योगदान दे सकेंगी।

राजनीतिक भविष्य और विस्तार
डॉ. अवनीत कौर ने बताया कि लोकसभा की सीटों में विस्तार और 33 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान महिलाओं के लिए एक उज्ज्वल भविष्य सुनिश्चित करेगा। यदि यह अधिनियम निरंतरता के साथ लागू रहता है, तो विशेषकर पिछड़ा वर्ग की महिलाओं की भागीदारी राजनीति में मजबूती से स्थापित हो जाएगी।

राजनीतिक सक्रियता में वृद्धि
डॉ. गुरमीत कौर ने बताया कि सरकार की यह पहल सराहनीय है। इस बिल के धरातल पर आने से राजनीति के प्रति महिलाओं का रुझान बढ़ेगा और निर्णय लेने वाली संस्थाओं में उनकी उपस्थिति और अधिक प्रभावशाली होकर उभरेगी।


संवैधानिक अधिकारों की जीत
अस्सिटेंट प्रोफेसर संध्या चौहान ने बताया कि वर्ष 1996 से लंबित महिला आरक्षण विधेयक का 2023 में पारित होना एक बड़ी उपलब्धि है। अनुच्छेद 330 और 332 जैसे नए संवैधानिक प्रावधानों के साथ अब लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं का प्रतिनिधित्व कानूनन सुरक्षित हो गया है।

छावनी के आर्य कालेज में नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 को लेकर आयोजित संवाद कार्यक्रम में अपने वि

छावनी के आर्य कालेज में नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 को लेकर आयोजित संवाद कार्यक्रम में अपने वि- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed