{"_id":"6834b273834ef8ec460bf44d","slug":"the-train-returned-to-the-track-after-coordination-with-drm-ambala-news-c-36-1-amb1001-143348-2025-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: दैनिक यात्रियों को राहत \rपटरी पर लाैटी ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: दैनिक यात्रियों को राहत पटरी पर लाैटी ट्रेन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। दैनिक यात्रियों को उस समय राहत मिल गई। जब रायपुर हरियाणा से अंब अंदौरा जाने वाली दैनिक ट्रेन सही समय पर अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर पहुंच गई। अंबाला डीआरएम के दिल्ली डीआरएम से समन्वय के बाद यह संभव हो पाया।
वहीं, ट्रेन के सही समय पर अंबाला पहुंचने पर यात्रियों ने राहत की सांस ली और वो निर्धारित समय पर अपने कार्यस्थलों की तरफ रवाना हुए। इस दौरान पीजीआई जाने वाले मरीजों को भी राहत मिली है।
ट्रेन सोमवार सुबह लगभग 7:35 बजे अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार पर पहुंची और 10 मिनट के ठहराव के बाद ट्रेन अंब अंदौरा के लिए रवाना हो गई।
विज्ञापन
हुआ था हंगामा : दैनिक ट्रेन नंबर 64563 का विस्तार 17 मई को अंबाला से रायपुर हरियाणा तक किया गया था। विस्तार के बाद से ही ट्रेन रोजाना एक से दो घंटे की देरी से अंबाला कैंट पहुंच रही थी। इस कारण दैनिक यात्रियों सहित पीजीआई जाने वाले मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
इसलिए दैनिक यात्रियों ने रोष स्वरुप पहले तो स्टेशन अधीक्षक को लिखित में शिकायत दी और जब समाधान नहीं निकला तो वंदे भारत सहित उधमपुर-दुर्ग एक्सप्रेस के आगे खड़े होकर ट्रेनों का संचालन प्रभावित कर दिया।
इधर... आरपीएफ की दबिश शुरू : वहीं वंदे भारत सहित उधमपुर-दुर्ग एक्सप्रेस का संचालन प्रभावित करने वाले अज्ञात लोगों की धरपकड़ के लिए आरपीएफ ने टीमों का गठन कर दिया है जोकि वीडियो फुटेज के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही हैं।
इस संबंध में कुछ ठिकानों पर दबिश भी दी गई है। उम्मीद जताई गई है कि जल्द ही आरोपी सलाखों के पीछे होंगे।