फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The team went on to defeat the eviction shopper

अतिक्रमण हटाने गई टीम से दुकानदार भिड़े

Sat, 31 Dec 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/अंबाला कैंट
ब्यूरो/अमर उजाला/अंबाला कैंट Updated Sat, 31 Dec 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
The team went on to defeat the eviction shopper
दूकानदार भिड़े - फोटो : amarujala

अंबाला कैंट। बाजारों में अतिक्रणकारियों के खिलाफ छेड़े गए म्यूनिसिपल कॉरपोरेशन अंबाला (एमसीए) की टीम के साथ शुक्रवार को भी दुकानदार भिड़ गए। वीरवार को ईदगाह रोड मार्केट पर टीम का घेराव किया गया था तो शुक्रवार को एमसीए की टीम को गांधी मार्केट के दुकानदारों ने घेर लिया। 

विज्ञापन


टीम के सदस्यों ने अभियान की शुरुआत करते हुए सामान उठाकर ट्रालियों में डाला तो दबंगई दिखाते हुए दुकानदारों के कारिंदों ने जब्त किया, साथ ही सामान ही ट्रालियों से उतार लिया। इतना ही नहीं दुकानदारों ने टीम का घेराव और सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। दुकानदारों का कहना था कि एमसीए की टीम बाजारों में पक्षपात रवैया अपनाते हुए कार्रवाई करती है, किसी का सामान उठा लेती है, तो जान  पहचान वाले का सामान छोड़ देती है। 
विज्ञापन


दुकानदारों के अनुसार एमसीए टीम के कई चहेते तो ऐसे हैं, जिन्हें कार्रवाई से पहले ही एमसीए के कारिंदे फोन करके उनका सामना भीतर करवा देते हैं। दुकानदारों ने कहा कि एमसीए के इसी रवैये की वजह से उन्हें सरकार विरोधी नारेबाजी करनी पड़ी। हुआ यूं कि दोपहर बाद चार बजे एमसीए की टीम ने सफाई कर्मचारियों और होमगार्ड जवानों का लाव लश्कर लिया और ट्रालियों व जेसीबी मशीनें के साथ गांधी मार्केट में कार्रवाई के लिए घुस गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाजार में घुसते ही टीम ने सड़कों पर पड़े मेज पर सजे कपड़ों व अन्य सामान को उठाकर जब्त करना शुरू कर दिया, लेकिन दबंगई दिखाते हुए वहां दुकानदारों के कारिंदे ट्राली के भीतर चढ़ गए और जब्त किए सामान को वापस निकालने लगे। ये हरकत देखकर सेनेटरी इंस्पेक्टर सुनील दत्त व सफाई कर्मचारियों के प्रधान मनोज कुमार ने इलाका पुलिस को सूचना दे दी। तभी दुकानदारों ने तीखी बहस करते हुए नारेबाजी शुरू कर दी और टीम का घेराव कर लिया।

हालात बिगड़ते देखकर एमसीए को इस बाजार में अपनी कार्रवाई रोकनी पड़ी। सेनेटरी इंस्पेक्टर ने कहा कि बाजार के दुकानदारों को चेतावनी दी गई है और उनसे कहा गया है कि वे ये लिखकर उन्हें देंगे कि वे अपनी दुकानों के छज्जे से बाहर बिल्कुल सामान नहीं रखेेंगे, यदि ऐसा हुआ तो उनका सामान बिना कुछ कहे जब्त कर लिया जाएगा। दुकानदार इस बात पर राजी तो हुए, लेकिन उन्होंने बाजार मेें कार्रवाई नहीं करने दी। 


इसके बाद एमसीए की टीम ने इस बाजार में कार्रवाई छोड़ी और सदर बाजार, चौड़ा बाजार, बजाजा बाजार चौक, सब्जी मंडी चौक से होते हुए राम बाजार रोड पर पहुंच गए। यहां पुल चमेली पर एक बैंड वाले की बाहर सड़क पर खड़ी एक बड़ी लाउडस्पीकर ट्राली ही जब्त कर ली। जबकि दुकान के बाहर सड़क पर पड़ा जनरेटर भी जब्त कर लिया। साथ ही यहां एक किराना दुकान के बाहर रखा सामान भी टीम ने जब्त कर लिया। इसके बाद टीम दाल बाजार पहुंची, वहां भी टीम की दुकानदारों से तीखी बहस हुई। इसके बाद टीम यहां से अनाज मंडी मार्केट होती हुए लौट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed