फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The tableau depicting the marriage of Shri Krishna and Rukmini became the centre of attraction.

Ambala News: श्रीकृष्ण व रुक्मिणी विवाह की झांकी बनी आकर्षण का केंद्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
The tableau depicting the marriage of Shri Krishna and Rukmini became the centre of attraction.
शहर के चांदनी चौक स्थित परशुराम नगर में भागवत कथा के दौरान आरती करते श्रद्धालु। सभा
अंबाला सिटी। शहर के परशुराम नगर में आयोजित पितृ पक्ष भागवत सप्ताह अमर कथा के छठे दिवस पर श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर रहे।
विज्ञापन

कथा व्यास आचार्य सनातन चैतन्य महाराज ने भगवान श्री कृष्ण के अवतरण, पूतना वध, माखन चोरी, गोवर्धन पूजा और रास पंचाध्यायी प्रसंग का सुंदर वर्णन किया।
आचार्य सनातन चैतन्य महाराज ने बताया कि गोपी वह है जो अपनी इंद्रियों द्वारा सतत भक्ति रस का पान करती है। उन्होंने रासलीला को जीव और ब्रह्म का अलौकिक मिलन बताया। गोवर्धन पूजा के अवसर पर रमा बंसल द्वारा ठाकुर जी को 56 भोग लगाया गया। कथा के दौरान कंस वध, मथुरा आगमन और द्वारिका स्थापना के प्रसंगों के बाद रुक्मिणी विवाह का प्रसंग आया। पूरा पंडाल जयकारों से गूंज उठा।

कथा स्थल पर भगवान श्री कृष्ण की भव्य बरात पहुंची। श्रद्धालुओं ने जमकर पुष्प वर्षा की और विवाह की रस्मों के बीच कन्यादान किया। भजन गायिका लता मलिक, संदीप कौर व राजरानी जोशी ने भजनों से माहौल को भक्तिमय बना दिया। कथा का शुभारंभ यजमान रामदयाल चौहान परिवार माैजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed