फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The system will be fine as soon as the photo is posted on the WhatsApp group

Ambala News: व्हाट्सएप ग्रुप पर फोटो डालते ही दुरुस्त होगी व्यवस्था

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jan 2024 02:01 AM IST
विज्ञापन
The system will be fine as soon as the photo is posted on the WhatsApp group
बअंबाला कैंट के उपमंडल अधिकारी व नगर परिषद के प्रशासक लक्षित सरीन की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह फैसला लिया गया है और इस पर तुरंत प्रभाव से कार्रवाई के निर्देश भी एसडीएम ने जारी कर दिए हैं ताकि अंबाला छावनी की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त किया जा सके। योजना के अनुसार अंबाला छावनी के सभी 31 वार्ड के व्हाट्सएप ग्रुप बना दिए गए हैं। इसमें सफाई दरोगा, वालंटियर और कार्यालय के उच्चाधिकारी शामिल हैं जो स्थानीय निवासियों के साथ मिलकर अपने-अपने क्षेत्र की निगरानी करेंगे ताकि अगर कहीं कोई गंदगी हो तो उसका तुरंत समाधान हो जाए। इस मौके पर दरोगा ने भी कुछ मांग रखी। इस पर एसडीएम ने कहा कि उनकी प्रत्येक समस्या का समाधान किया जाएगा, लेकिन उन्हें छावनी की सफाई व्यवस्था को गंभीरता से दुरुस्त रखना होगा। इस दौरान एसडीएम ने सफाई दरोगा के लिए विशेष जैकेट उपलब्ध करवाने के भी निर्देश दिए। इसके अलावा सफाई कर्मचारियों को जो भी सामान चाहिए, वो भी निविदा के माध्यम से उपलब्ध करवाया जाएगा। इस मौके पर नप के कार्यकारी अधिकारी जरनैल सिंह ने बताया कि अंबाला छावनी साफ-सफाई में सबसे अव्वल रहे, उनकी यह सबसे बड़ी प्राथमिकता है और वो इस कार्य में एसडीएम के साथ मिलकर कार्य करेंगे। इस मौके पर मुख्य सफाई निरीक्षक विनोद बेनीवाल ने आश्वासन दिया कि वो अंबाला छावनी की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे ताकि कहीं कोई गंदगी नजर न आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed