फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The sword hanging over the appointment of employees of the Managing Committee of PACS

पैक्स की प्रबंधक समिति के कर्मचारियों की नियुक्ति पर लटकी तलवार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jul 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
The sword hanging over the appointment of employees of the Managing Committee of PACS
नारायणगढ़। दि अम्बली प्राथमिक कृषि सहकारी समिति अम्बली (पैक्स) की प्रबंधक समिति द्वारा 27 अक्तूबर 2021 को की गई 15 कर्मचारियों की नियुक्ति पर तलवार लटक गई है। यह मामला सब रजिस्ट्रार सहकारी समितियां कुरुक्षेत्र के दरबार पहुंच गया है। सब रजिस्ट्रार ने इन नियुक्तियों के लिए पास किए प्रस्तावों पर आगामी आदेशों तक रोक लगा दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सहायक रजिस्ट्रार नारायणगढ़ ने एक जून 2022 को भेजी रिपोर्ट में कहा है कि पैक्स अम्बली द्वारा पास किए गए एक से चार नंबर के प्रस्तावों के तहत सभी कायदे कानूनों को ताक पर रखकर नियुक्तियां अपने ही स्तर पर की गई थी। इन नियुक्तियों के लिए विभाग से अनुमति नहीं मांगी गई थी और न ही इससे संबंधित कोई केस भेजा गया। सहकारी समितियां नारायणगढ़ के सहायक रजिस्ट्रार ने हरियाणा सहकारी समितियां अधिनियम 1984 के तहत इन नियुक्तियों को रद्द करने की भी सिफारिश की है।
विज्ञापन

अब सब रजिस्ट्रार सहकारी समितियां कुरुक्षेत्र रोहित गुप्ता ने आदेश जारी कर सात जुलाई को होने वाली सुनवाई में समिति का संबंधित रिकॉर्ड मांगे गए हैं। सभी कर्मचारियों के दस्तावेज पूर्ण पते सहित प्रस्तुत करने के आदेश दिए हैं। इसके बारे में सहकारी समितियां नारायणगढ़ के सहायक रजिस्ट्रार गगनदीप सिंह से संपर्क किया तो उनके कार्यालय के एक कर्मी ने बताया कि सहायक रजिस्ट्रार दो माह की छुट्टी पर चले गए हैं। उधर, सब रजिस्ट्रार कुरुक्षेत्र से भी संपर्क नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed