फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The strike worsens the situation in the Twin City, with heaps of garbage on the roads.

Ambala News: हड़ताल से बिगड़े ट्विनसिटी के हालात, सड़कों पर लगे कूड़े के ढेर

Fri, 08 May 2026 03:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Fri, 08 May 2026 03:33 AM IST
विज्ञापन
The strike worsens the situation in the Twin City, with heaps of garbage on the roads.
अंबाला छावनी में रामबाग रोड ​स्थित नई सब्जी मंडी में बाहर लगा गंदगी का ढेर। संवाद
अंबाला। सिटी और कैंट क्षेत्र में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण सड़कों पर कचरे का अंबार लगा हुआ है। आलम यह है कि सुबह से शाम ढलने तक कई इलाकों में कूड़े का उठान नहीं हो पा रहा है। इससे आम जनता का जीना मुहाल हो गया है। अंबाला कैंट में रोजाना 110 टन व सिटी में 100 टन कचरा निकलता है। अब यह कचरा उठ नहीं पा रहा है। बाजार में सफाई कर प्राइवेट कर्मचारी दूसरे स्थान पर कचरा फैंक रहे हैं। अगर हड़ताल का समय बढ़ा तो आने वाले समय में हालात बद से बदतर हो सकते हैं।
विज्ञापन

शहर के मुख्य बाजारों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के बाहर स्थिति भी अब बिगड़ने लगी है। दुकानदारों का कहना है कि कूड़ा न उठने के कारण दुकानों के ठीक सामने कचरा पड़ा रहता है। इससे न केवल ग्राहकों को आने-जाने में परेशानी हो रही है, बल्कि भीषण दुर्गंध के कारण वहां बैठना भी दूभर हो गया है। मजबूरन प्राइवेट कर्मचारियों को पैसे देकर कूड़ा उठाना पड़ रहा है। सफाई कर्मचारी अपनी लंबित मांगों को लेकर अड़े हुए हैं। उनकी स्पष्ट मांग है कि जब तक उनकी समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं होता, तब तक व्यवस्था सुचारू नहीं होगी। दूसरी ओर, प्रशासन के प्रयास अभी तक बेअसर साबित हुए हैं। सिटी और कैंट दोनों क्षेत्रों में कचरा प्रबंधन की इस विफलता ने नगर निगम और नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगा दिए हैं।
विज्ञापन

---
गंदगी के कारण संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। प्रशासन को कर्मचारियों के साथ वार्ता कर जल्द से जल्द इस हड़ताल को खत्म करवाना चाहिए ताकि शहर को नरक बनने से बचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजेश कुमार, स्थानीय निवासी।
--
पहले एक दो दिन शाम के समय सफाई की गई। लेकिन अब हालात खराब हो गए हैं। प्राइवेट कर्मचारी अब सड़कों व गलियों में कूड़ा फैंक रहे हैं और यहां बेसहारा गोवंश जमा होने लगे हैं।

सविंदर सिंह, स्थानीय निवासी।
---
फोटो-5
सातवें दिन भी जारी सफाई कर्मियों की हड़ताल
नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर नगर परिषद अंबाला सदर में कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल वीरवार को सातवें दिन भी जारी रही। सेवाराम बोहत की अध्यक्षता में कर्मचारियों ने मुख्य बाजारों में रोष प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जिला प्रधान बीरपाल और सुनील ने लंबित मांगों की जानकारी दी और कहा कि जब तक मांगें नहीं मानी जातीं, हड़ताल जारी रहेगी।

अंबाला छावनी में रामबाग रोड स्थित नई सब्जी मंडी में बाहर लगा गंदगी का ढेर। संवाद

अंबाला छावनी में रामबाग रोड स्थित नई सब्जी मंडी में बाहर लगा गंदगी का ढेर। संवाद

अंबाला छावनी में रामबाग रोड स्थित नई सब्जी मंडी में बाहर लगा गंदगी का ढेर। संवाद

अंबाला छावनी में रामबाग रोड स्थित नई सब्जी मंडी में बाहर लगा गंदगी का ढेर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed