{"_id":"686ee282af01f1ac090e73e4","slug":"the-streets-echoed-with-the-chants-of-jai-jagannath-ambala-news-c-36-1-ame1006-145779-2025-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: जय जगन्नाथ के जयकारों से गूंजीं गलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: जय जगन्नाथ के जयकारों से गूंजीं गलियां
विज्ञापन
- श्रद्धालु रथ की रस्सीयां खींच बने पुण्य के भागीदार
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। इस्कॉन कुरुक्षेत्र की ओर से बुधवार को सिटी में भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा का आयोजन किया गया। ये रथ यात्रा अंबाला सिटी रेलवे स्टेशन से शुरू होकर कपड़ा मार्केट, खन्ना पैलेस, जगाधरी गेट, आर्य चौक, सिविल अस्पताल होते हुए सेक्टर 7 के कम्युनिटी सेंटर पर सम्पन्न हुई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने श्रद्धा भाव से रथ को खींचा। ऐसी मान्यता है कि इस यात्रा में शामिल होने से मोक्ष की प्राप्ति होती है। यात्रा का कई जगह श्रद्धालुओं ने स्वागत किया श्रद्धालुओं को प्रसाद भी वितरण किया गया।
अंबाला शहर के पूर्व विधायक असीम गोयल और इस्कॉन कुरुक्षेत्र के अध्यक्ष एचजी साक्षी गोपाल ने रथ यात्रा का शुभारंभ किया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने हरि नाम संकीर्तन, भजन, नृत्य एवं प्रसाद वितरण के साथ भगवान जगन्नाथ, बलराम और सुभद्रा जी के दर्शन किए। नगर के नागरिकों ने श्रद्धा एवं उत्साह के साथ इस आयोजन में भाग लिया। यह आयोजन भगवान श्रीकृष्ण के भक्तिरस और वैदिक संस्कृति के प्रचार-प्रसार के लिए इस्कॉन कुरुक्षेत्र द्वारा प्रतिवर्ष किया जाता है।