फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The SP honored the soldiers who received medals by giving them certificates of appreciation.

Ambala News: पदक हासिल करने वाले जवानों को एसपी ने प्रशंसापत्र देकर किया सम्मानित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Dec 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
The SP honored the soldiers who received medals by giving them certificates of appreciation.
34वें हरियाणा स्टेट मास्टर एथलेटिक्स चैंपियन​शिप में पदक हासिल करने वाले पुलिस जवानों को अंबाला
अंबाला। पंचकूला में आयोजित हुई 34 वीं हरियाणा स्टेट मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पदक हासिल करने वाले पुलिस के जवानों को अंबाला पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह ने बधाई देते हुए भविष्य में इसी तरह से बेहतरीन प्रदर्शन करके लिए प्रेरित किया। यह प्रतियोगिता 13 से 14 दिसंबर तक पंचकूला के ताऊ देवी लाल स्टेडियम में हुई थी। इसमें पंजोखरा थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर जय सिंह ने 1500 मीटर में स्वर्ण पदक, 800 मीटर में रजत पदक, लॉग जम्प में कांस्य पदक हासिल किया।
विज्ञापन

तोपखाना चौकी प्रभारी एसआई शमशेर सिंह ढुल ने लॉग जम्प में स्वर्ण पदक, 100 मीटर में रजत पदक झटका। एसपी कार्यालय के लिपिक एएसआई अनिल कुमार ने हैमर थ्रो रजत पदक, एएसआई सतीश ने 100 मीटर, 200 मीटर व लांग जम्प में स्वर्ण पदक हासिल किए। अंबाला सिटी पुलिस लाइन से सब इंस्पेक्टर बलदेव सिंह का 200 मीटर में स्वर्ण, 100 मीटर व 400 मीटर दौड़ में रजत पदक हासिल किया। अंबाला सेंट्रल जेल वार्डन हेड कांस्टेबल रमेश कुमार ने 300 मीटर बाधा दौड़ में रजत हासिल किया। शिकायत ब्रांच में सब इंस्पेक्टर कविता ने भाला फेंक व हैमर थ्रो रजत पदक व हेड कांस्टेबल अनीता ने भाला फेंक व हैमर थ्रो में स्वर्ण, पंजोखरा थाना से एएसआई रजनी ने 200 मीटर, बाधा दौड़ व 100 मीटर में स्वर्ण पदक हासिल किया। सब इंस्पेक्टर सरोज ने ऊंची कूद में स्वर्ण पदक हासिल किया। जबकि महिला शिक्षक पुष्पा ने अपने विभाग की तरफ से खेलते हुए 400 मीटर में स्वर्ण पदक हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed