फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The SDM and Tehsildar registered under the self-enumeration process.

Ambala News: स्व-गणना के तहत एसडीएम व तहसीलदार ने किया पंजीकरण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
The SDM and Tehsildar registered under the self-enumeration process.
नारायणगढ़। उपमंडल में डिजिटल जनगणना की दिशा में कदम उठाते हुए एसडीएम शिवजीत भारती ने स्व-गणना की शुरुआत की। यह अभियान 16 से 30 अप्रैल तक चलेगा। नागरिक आधिकारिक पोर्टल se.census.gov.in पर जाकर स्वयं अपना विवरण ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे। एसडीएम और नायब तहसीलदार सुनील कुमार ने खुद पोर्टल पर पंजीकरण कर इस मुहिम का शुभारंभ किया। एसडीएम ने बताया कि पहली बार शुरू हुई इस डिजिटल प्रक्रिया से पारदर्शिता आएगी। नागरिकों को पोर्टल पर लॉगिन कर मकान और परिवार का विवरण देना होगा। इसके बाद उन्हें एक एसई आईडी मिलेगी। यह आईडी 1 मई से घर-घर आने वाले गणना कर्मियों को दिखानी होगी। जनगणना अधिनियम 1948 के तहत नागरिकों का डेटा पूरी तरह गोपनीय रहेगा। प्रशासन ने सभी उपमंडलवासियों से इस महत्वपूर्ण अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed