फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The Sabarmati Report film says a lot: Vij

Ambala News: द साबरमति रिपोर्ट फिल्म बहुत कुछ कहती है-विज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Dec 2024 10:50 PM IST
विज्ञापन
The Sabarmati Report film says a lot: Vij
अंबाला शहर के सिनेमाघर में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ फिल्म देखते कैबिनेट मंत्री। प्रवक्ता
अंबाला। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि द साबरमति रिपोर्ट फिल्म बहुत कुछ कहती है। सबसे पहले तो 1947 में धर्म के आधार पर जो आधा अधूरा बंटवारा हुआ वो आज भी कहीं न कहीं जिन्न बनकर कभी गोधरा में, कभी बांग्लादेश में या कहीं और वो सामने आ रहा है। विज शनिवार को अंबाला शहर के गेलेक्सी सिनेमा हॉल में द साबरमति रिपोर्ट फिल्म देखने के उपरांत पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा इस फिल्म में दूसरी बात कही गई कि सच पर झूठ की जितनी भी मर्जी परतें चढ़ा ली जाएं पर एक दिन सच सामने जरूर आता है। तीसरी बात जो सब के सबक के लिए फिल्म में कही कि इस देश के प्रजातंत्र के जो चार प्रहरी हैं, जिनके ऊपर दायित्व है सच को सामने लाने का, उनको अपने-अपने रोल पर पुन: ध्यान देना चाहिए और अपने दायित्व को पूरी तरह से निभाते हुए सच जितनी जल्दी हो सके वो सामने लाने चाहिए। इससे पहले फिल्म देखने के लिए कैबिनेट मंत्री सिनेमा हाल में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ शाम को पहुंचे और फिल्म देखने के लिए हॉल की बुकिंग कराई गई थी। मंत्री ने कार्यकर्ताओं के साथ द साबरमति रिपोर्ट फिल्म को पूरा देखा और फिल्म की प्रशंसा की।
विज्ञापन

गोदारा साबरमती एक्सप्रेस को जलाने पर आधारित है फिल्म

यहां बता दें कि 27 फरवरी 2002 को गोदारा में साबरमती एक्सप्रेस गाड़ी की बोगी नंबर एफ-6 के साथ-साथ जो अन्य बोगियां थी उनमें जो यात्री/श्रद्धालु थे अयोध्या में पूर्ण आहुति यज्ञ से वापिस लौट रहे थे। उन्हें गोदारा स्टेशन पर बोगियों में ही जिंदा जलाने का कार्य किया गया। इस घटना में कई लोगों की मृत्यु हो गई थी। जिसे कि दबाने का प्रयास किया गया और अंत में सच सबके सामने आ गया है जोकि इस पिक्चर में दर्शाया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed