फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The result of class XII exam increased by 3% from last year

Ambala News: पिछले वर्ष से तीन फीसदी बढ़ा बारहवीं का परीक्षा परिणाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 14 May 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
The result of class XII exam increased by 3% from last year
अंबाला सिटी। जिले के राजकीय स्कूलों में 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम जारी हो गया। पिछले वर्ष के मुकाबले इस वर्ष तीन प्रतिशत परिणाम बढ़ा है, हालांकि विभाग ने 90 प्रतिशत तक परिणाम बढ़ाने का लक्ष्य रखा था। वहीं, प्रदेश की बात करें तो अंबाला 11वें स्थान पर रहा।
विज्ञापन

पिछले वर्षों से विभाग ने सबक लेते हुए सत्र के शुरू होने के दौरान ही योजना तैयार की और इस योजना को सिरे चढ़ाने के लिए स्कूलों में जाकर कार्य किया। खास तौर पर स्कूलों में पुराने वर्षों के पेपर साझा करने के साथ विद्यार्थियों की हाजिरी बढ़ाने पर जोर दिया गया। साथ ही गर्मी की छुट्टियों में विद्यार्थियों के संशय भी ऑनलाइन ही क्लियर किए गए।
विज्ञापन

राजकीय स्कूलों में विभाग की इस से योजना तैयार की गई थी। इस योजना के तहत नौंवी व 11वीं कक्षा को बोर्ड कक्षा की तरह तैयार किया गया। जिसका परिणाम यह रहा है कि पिछले वर्षों से परिणाम सुधरने लगा हैं। वहीं, विभाग ने उन विषयों को भी चिन्हित किया, जिनमें विषयों में परिणाम कमजोर रहता था, उन विषयों पर कार्य करते हुए परिणाम को बेहतर बनाने के लिए कार्य किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में पांच हजार 606 विद्यार्थी उत्तीर्ण : इस बार जिले से 6 हजार 365 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। इसमें से पांच हजार 606 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। इसके साथ ही 651 विद्यार्थियों की रि-अपीयर आई और 108 विद्यार्थी फेल हुए। यह परिणाम 88.08 प्रतिशत रहा। हरियाणा शिक्षा बोर्ड भिवानी की बारहवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम आने के बाद विद्यार्थियों ने स्कूल पहुंचना शुरू कर दिया। उन्होंने अपने परिणाम की सूचना अध्यापकों को दी। स्कूलों में अध्यापकों और प्रिंसिपल ने उनका स्वागत किया और अच्छे परीक्षा परिणाम के लिए उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed