फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The problem of unclaimed cattle will be solved soon

लावारिस गोवंश की समस्या का जल्द होगा समाधान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 12:47 AM IST
विज्ञापन
The problem of unclaimed cattle will be solved soon
नारायणगढ़। एसडीएम नीरज ने शुक्रवार को गोशाला प्रबंधकों और विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने सड़कों पर घूम रहे लावारिस गोवंश की व्यवस्था के संबंध में चर्चा की। उन्होंने कहा कि बेसहारा गोवंश को पकड़ कर गोशाला में पहुंचाने के लिए नगरपालिका की ओर से टेंडर लगाया गया है। इस दौरान गोशाला प्रबंधक सुमन गुप्ता ने एसडीएम को गोशाला से संबंधित विभिन्न समस्याओं के बार में बताया। उन्होंने कहा कि गोशाला में गोवंश के लिए चारे एवं पानी की समस्या के साथ बड़े नर गोवंश (सांड) के लिए अलग से यार्ड की चारदिवारी करवाने की भी बेहद आवश्यकता है। जिससे बड़े नर गोवंश (सांड) गाय एवं छोटे गोवंश एवं गोवंश की देखभाल करने वाले सेवादारों को कोई नुकसान न पहुंचाए। एसडीएम नीरज ने उन्हें सभी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

उन्होंने नगरपालिका सचिव राजेश कुमार को निर्देश दिए कि वे शहर में लावा घूम रहे गोवंश को गोशाला में पहुंचाने के लिए टेंडर संबंधी प्रकिया को जल्द पूरा कर गोशाला में पहुंचाये। बैठक में डीएसपी अनिल कुमार ने भी बेसहारा घूम रहे गोवंश के गोशाला में पहुंचाने व गोवंश के लिए चारे एवं पानी आदि की व्यवस्था से संबंधित अपने सुझाव रखे। बैठक में नायब तहसीलदार अंशुल अरोड़ा, नगरपालिका सचिव राजेश कुमार शर्मा, एसएचओ नारायणगढ़ विजय कुमार, एसएचओ शहजादपुर राजेश कुमार, कालाआंब चौकी प्रभारी प्रकाशचंद, जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ लाल सिंह, बिजली निगम के एसडीओ अजीत सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed