{"_id":"63389f1426961c01423e1863","slug":"the-prisoner-scuffled-the-warder-s-uniform-ambala-ambala-news-knl1230764164","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंदी ने हाथापाई कर वार्डर की फाड़ी वर्दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंदी ने हाथापाई कर वार्डर की फाड़ी वर्दी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। अंबाला सेंट्रल जेल में ड्यूटी के दौरान जेल में तैनात वार्डर के साथ बंदी की ओर से मारपीट और वर्दी फाड़ने का मामला सामने आया है। ब्लॉक से बाहर निकलने की जिद करने पर जैसे ही वार्डर ने मना किया तो तैश में आए बंदी ने गाली गलौज शुरू कर दी और मारपीट करने लगा। वार्डर की शिकायत पर बलदेव नगर थाना पुलिस ने बंदी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में वार्डर राकेश कुमार ने बताया कि उसकी ब्लॉक नंबर-1 वह दोपहर 1 से रात 9 बजे तक बतौर इंचार्ज ड्यूटी थी। दोपहर बाद करीब साढ़े 3 बजे गोवर्धन नगर अंबाला सिटी निवासी हवालाती विष्णु ब्लॉक से बाहर निकलने की जिद्द करने लगा। वार्डर ने बताया कि उन्होंने बंदी को ब्लॉक से बाहर जाने से मना किया, लेकिन बंदी ने गाली-गलौज शुरू कर दी।
बंदी हाथापाई करने पर उतर आया और उसकी वर्दी भी फाड़ दी। वार्डर ने बताया कि बंदी ने जान से मारने की धमकी देते हुए उसका गला पकड़ लिया। शिकायतकर्ता राकेश कुमार ने बताया कि उसने वॉकी-टॉकी से जेल चक्कर पर मैसेज किया, जिसके बाद विजिलेंस ड्यूटी वार्डर जयपाल, जय प्रकाश व रमेश मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव किया। इसके बाद वारदात की शिकायत पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
बलदेव नगर थाना पुलिस ने आरोपी बंदी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। बलदेव नगर थाना प्रभारी गौरव कुमार ने बताया कि बंदी को जल्द प्रोडक्शन वारंट पर लेकर पूछताछ की जाएगी। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी कई बार बंदियों व कैदियों की ओर से स्टाफ से मारपीट के मामले सामने आ चुके हैं। समय-समय पर सेंट्रल जेल में सर्च अभियान के तहत मोबाइल बरामद होते रहते हैं।