फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The praises of Lord Shiva echoed in the pagodas.

Ambala News: शिवालयों में गूंजे भगवान शिव के जयकारे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2024 02:43 AM IST
विज्ञापन
The praises of Lord Shiva echoed in the pagodas.
अंबाला सिटी। महाशिवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर शहर के विभिन्न मंदिरों में भगवान शिव के जयकारों की गूंज रही। इस दौरान सुबह करीब चा बजे मंदिर भवनों के बाहर भगवान शिव भक्तों की लंबी-लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई थी, वहीं मंदिर भवनों के मुख्यद्वार सुबह चार बजे से विधिवत खोल दिए गए थे।
विज्ञापन

सर्वप्रथम भगवान शिव का रूद्राभिषेक करते हुए भक्तों ने बम-बम भोले के जयकारे लगाते हुए मंदिर में प्रवेश किया। इस दौरान मंदिर भवन फूलों से सजाए गए थे। जहां मंदिर कमेटियों ने भक्तों सहित पहुंचकर पंडितों द्वारा किए गए मंत्रोच्चारण के बीच शिवालयों में रूद्राभिषेक के कार्यक्रम आयोजित किए गए। जहां भक्तों ने भगवान शिव को विधिवत फल-दूध आदि अर्पण किए। महाशिवरात्रि पर्व पर मंदिर परिसरों में भंडारे चलाए गए, वहीं शहर के विभिन्न बाजारों में भी भक्तों द्वारा भंडारे के आयोजन किए गए।
विज्ञापन



श्रद्धा से शहरभर में मनी शिवरात्रि
अंबाला सिटी के सेक्टर-7 स्थित श्री नीलकंठ महोदव मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व भक्तों द्वारा बड़ी ही श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस मौके पर मंदिर के मुख्य पुजारी पं. भगवती प्रसाद पुरोहित ने बताया कि प्रतिवर्ष की तरह मंदिर परिसर सुबह साढ़े चार बजे भक्तों के लिए खोल दिया गया था। जहां भक्तों ने लाइनों में लगकर विधिवत भगवान शिव की अराधना की, वहीं महाशिवरात्रि पर पर मंदिर परिसर में चार पहर की पूजा की गई। जिसमें 25-25 परिवारों मेें मिट्टी के शिवलिंग तैयार कर विधिवत पार्थिव पूजन में भाग लिया। मंदिर परिसर में भक्तों के लिए भंडारा लगाया गया है। जहां सभी भक्तों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में मनी शिवरात्रि
इसी प्रकार सेक्टर-9 के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित श्री महादेव मंदिर एवं सत्संग भवन में मंदिर कमेटी के तत्वावधान में महाशिवरात्रि पर्व बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर मंदिर कमेटी के महासचिव पवन गोयल, कोषाध्यक्ष गुलशन धमीजा ने बताया कि मंदिर परिसर में सुबह करीब चार बजे से ही भक्तों की लंबी-लंबी कतारे लगनी शुरू हो गई थी, जहां सर्वप्रथम पंडित दिनेश शास्त्री व पंडित विशाल शास्त्री द्वारा विधिवत भगवान शिव का पूजन करवाया गया।

विधिवत कराया शिव पूजन
सिटी के सेक्टर-9 स्थित श्री मां बाला सुंदरी समिति के तत्वावधान में महाशिवरात्रि पर्व बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे समाजसेवी संदीप सचदेवा का स्वागत किया। इस मौके पर समिति के मुख्य पंडित कन्हैया लाल द्वारा विधिवत भगवान शिव का पूजन करवाया गया। जिसमें सर्वप्रथम रूद्राभिषेक पूजन, हवन-यज्ञ पश्चात व्रत के भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर समिति के सदस्य अरुण गुप्ता, चन्द्रमोहन कौशल, राज मेंहदीरत्ता, सतिन्द्र गुप्ता, करनैल सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed