फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The playground has shrunk, the roof is leaking

Ambala News: सिकुड़ गया खेल का मैदान, टपक रही छत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Aug 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
The playground has shrunk, the roof is leaking
अंबाला। प्राथमिक स्कूल धन्यौड़ा के हालात काफी खराब है। यहां बाल वाटिका से लेकर कक्षा पांच तक की कक्षाएं सिर्फ एक ही कक्षा में संचालित की जा रही हैं। उस कक्षा में भी एक कोने में छत से पानी की बूंदें टपक रही थीं। इससे अिभभावक चिंतित हैं।
विज्ञापन

स्कूल के बरामदे में भी सीलन आई हुई थी। यही कारण है कि बाल वाटिका से लेकर कक्षा पांच तक पढ़ाई होने के बावजूद बच्चों की संख्या में गिरावट आई है। यहां सिर्फ 26 विद्यार्थी ही अध्ययन कर रहे हैं। स्कूल में व्यवस्था ऐसी है कि बीते एक वर्ष में सिर्फ एक ही नामांकन बढ़ा है। पिछले साल यहां पर 25 बच्चे अध्ययन कर रहे थे। बच्चों का नामांकन कम है इसीलिए शिक्षा विभाग का सुविधाओं पर यहां अधिक ध्यान नहीं है। इसके साथ ही स्कूल के मैदान में घास दिखी। बड़े-बड़े पेड़ लगे हुए हैं। बच्चों के झूले भी नहीं दिखे।
विज्ञापन

शिक्षकों की कमी : स्कूल में सफाई कर्मचारी भी नहीं है। इस कारण से सफाई का कार्य भी नहीं हो पा रहा है। स्कूल के बाहर भवन पर भी रंगाई पुताई नहीं हुई है। इसके साथ ही शिक्षकों की भी कमी है। स्कूल में एक जेबीटी शिक्षिका काम संभाल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed