फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The people of the country approve the words of the PM: Mayor

पीएम की बात पर देश की जनता मुहर लगाती है : मेयर

Sun, 16 Nov 2025 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Sun, 16 Nov 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
The people of the country approve the words of the PM: Mayor
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


अंबाला सिटी। मेयर शैलजा संदीप सचदेवा व मनोनीत पार्षद एडवोकेट संदीप सचदेवा ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के मूल कार्यकर्ताओं के साथ विजयनगर में बिहार में एनडीए गठबंधन को मिली प्रचंड जीत के अवसर पर उनको बधाई दी, उनके साथ मिठाइयां बांटी और खुशियां मनाईं। इसके साथ-साथ उनसे बातचीत भी की। इस दौरान लोगों से अंबाला को स्वच्छ सुंदर बनाने और उनकी शिकायतों को भी मेयर ने सुना। मेयर ने कहा कि पीएम की बात पर देश की जनता मुहर लगाती है। बिहार चुनाव में यह साबित हो गया है। इस दौरान मनोनीत पार्षद एडवोकेट संदीप सचदेवा ने बताया कि पानी की निकासी के प्रयासों में इस बार सफलता मिली है और शहर के योजना बद तरीके से करवाए जा रहे विकास कार्यों का असर आने वाली अगली बरसातों में और अच्छे ढंग से नजर आएगा। अबकी बार जो पानी की निकासी 70 से 75 प्रतिशत तक दुरुस्त हुई है अगर सब कुछ योजनाओं के अनुसार समय सीमा पर हुआ तो अगली बरसात में पानी की निकासी पर हम शत प्रतिशत सफलता प्राप्त करेंगे।




कुत्तों की नसबंदी का टेंडर खुला, आगे प्रक्रिया जारी

संदीप सचदेवा ने बताया कि कुत्तों की नसबंदी का टेंडर खुल गया है और प्रक्रिया में है। लाल डोरा स्वामित्व योजना शहरी क्षेत्र के अंदर रहने वाले लोगों को बहुत जल्द उनके अपनी संपत्ति के संपत्ति प्रमाणपत्र जारी कर दिए जाएंगे वह कार्य भी चल रहा है। इसके साथ-साथ गौशाला के निर्माण को लेकर मामला न्यायालय में लंबित है और आशा है कि आने वाली 18 तारीख को उसमें भी सकारात्मक आदेश प्राप्त करने के बाद डंगडहरी में 4:50 करोड़ की लागत से बनने वाली गोशाला और नंदी शाला का निर्माण पूरी तेजी से करवाया जाएगा और इस काम को समय सीमा के अंदर तय कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed