{"_id":"665676f1ca97ee20060bda66","slug":"the-people-of-kirti-nagar-raised-slogans-of-give-us-water-give-us-water-ambala-news-c-36-1-sknl1003-123749-2024-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: कीर्ति नगर के लोगों ने लगाए पानी दो-पानी दो के नारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: कीर्ति नगर के लोगों ने लगाए पानी दो-पानी दो के नारे
विज्ञापन
कीर्ति नगर में पानी की समस्या के चलते लोग रोष प्रकट करते हुए
अंबाला। छावनी के सत्संग विहार, भरत नगर और कीर्ति नगर में पानी का संकट गहराता जा रहा है। तीनों काॅलोनियाें में करीब 10 से 12 दिन हो गए हैं। पानी की समस्या से जूझते हुए।
तीनों काॅलोनियों के लोगों का आरोप है कि जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से आधी रात करीब ढाई बजे पानी छोड़ा जाता था। ऐसे में वह अपनी नींद खराब कर जागते रहते थे और बार बार मोटर चलाकर पानी के आने का इंतजार करते थे, लेकिन अब वह पानी भी आना बंद हो गया।
कीर्ति नगर में लोग 700 रुपये में पानी का टैंकर खरीद कर गुजारा करने को मजबूर हैं। यहां के लोगों ने तो आज कॉलोनी में बाल्टी बजाकर प्रदर्शन भी किया और नारे लगा पानी दो, पानी दो। वहीं सत्संग विहार में एक दिन छोड़कर विभाग की ओर से पानी का टैंकर भिजवाया गया था। लेकिन मंगलवार को वह भी नहीं भेजा। तीनों कॉलोनियों के लोगों का कहना है कि उनकी काॅलोनी में जेई आए थे और उन्होंने कॉलोनी में ट्यूबवेल लगाने की बात भी कही और इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वह विभाग को ट्यूबवेल के लिए जगह भी उपलब्ध करवाएं।
विज्ञापन
खरीद रहे पानी का टैंकर
निशा शर्मा ने बताया कि वह शिक्षक है, जब से नहरी पानी की सप्लाई शुरू हुई है तब से हमारी काॅलोनी में पानी की समस्या बढ गई है। घरों में आधी रात को पानी आता है, कब वह पानी भरे ओर कब वह सोए, जबकि सुबह स्कूल भी जाना होता है। दो दिन पहले उन्होंने 700 रुपये में पानी का टैंकर मंगाया था। इस पानी के टैंकर से दो घरों का पानी ही भरा गया था। ऐसे में वह कब तक पानी खरीदकर टैंकर मंगवाए।
जानकारों के घर पानी मांगकर कर रहे गुजारा
हिमांशी नागपाल का कहना है कि पिछले दस दिन से घरों में पानी नहीं आ रहा है। जबकि पति को रोजाना सुबह ऑफिस जाना होता है। ऐसे में पास की कालोनी में जिन जानकारों के घरों में पानी आ रहा है, वहां से पानी मांगकर गुजारा कर रहे हैं।
हम प्राॅपर्टी डीलर नहीं है
संजीव अग्रवाल ने बताया कि हमें भी नहरी पानी दिया जाए। जेई को कई बार शिकायत भी दी। इसके बाद उन्होंने कहा कि वह कॉलोनी में टैंकर भेज रहे हैं लेकिन अभी तक टैंकर ही नहीं आया। जबकि जेई कह रहे हैं कि हमें प्लाट दिला दो हम टयूबवेल लगवा देंगे। संजीव ने बताया कि क्या हम प्रॉपर्टी डीलर का काम रहे हैं।
वर्जन
पालम विहार में जल्द ही टयूबवेल लगवाया जाएगा। इससे सत्संग विहार और कीर्ति नगर की काॅलोनियों में लोगों को पानी की समस्या से निजात मिलेगी।
जगदीप सिंह विर्क, जेई जनस्वास्थ्य विभाग, अंबाला छावनी।