फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The old man returning home after a walk was hit by a bike riding, dies

सैर कर घर लौट रहे बुजुर्ग को सवार बाइक ने टक्कर मारी, मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
The old man returning home after a walk was hit by a bike riding, dies
अंबाला। सैर कर घर लौट रहे एक बुजुर्ग को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बुजुर्ग के उपचार के लिए उसका बेटा अंबाला शहर के नागरिक अस्पताल में लेकर पहुंचा। जहां पर चिकित्सक ने बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इस मामले में बेटे की शिकायत पर आरोपी बाइक सवार के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार श्याम लाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गांव सौडा का निवासी है। मंगलवार की शाम को उसके पिता ओम प्रकाश (73) सैर करने के लिए घर से बाहर ड्रेन के पास गए थे। सैर करने के बाद जब वह वापस घर आने के लिए सड़क के किनारे जलबेहड़ा रोड सौंडा पहुंचे तो एक तेज रफ्तार बाइक सवार युवक ने उसके पिता को जोरदार टक्कर दे मारी।
विज्ञापन

टक्कर लगने के बाद उसके पिता सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौका पाते ही बाइक सवार युवक अपनी बाइक को छोड़कर फरार हो गया। इसके बाद वह घायल पिता को उपचार के लिए अंबाला शहर के नागरिक अस्पताल में पहुंचा। जहां पर चिकित्सक ने उसके पिता को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि श्यामलाल की शिकायत के बाद थाना सेक्टर नौ अंबाला सिटी पुलिस ने आरोपी बाइक सवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed