फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The new road of Sadar area built 15 minutes ago was demolished, creating ruckus

Ambala News: 15 मिनट पहले बनी सदर क्षेत्र की नई सड़क को तोड़ा, हंगामा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jul 2024 07:08 AM IST
विज्ञापन
The new road of Sadar area built 15 minutes ago was demolished, creating ruckus
अंबाला। आपसी तालमेल के सदर बाजार में बनाई जा रही सड़क को तोड़ने पर हंगामा हो गया। सूचना मिलने पर नप अधिकारी मौके पर पहुंचे और सड़क तोड़ने वाले व्यक्ति से पूछताछ की। उसने बताया कि जिस जगह सड़क का निर्माण किया जा रहा है, वहां भूमिगत बिछाई गई तार का चैंबर है जोकि तारों के रख-रखाव के लिए है। अगर इस पर सड़क बन जाएगी तो चैंबर खोलना मुश्किल हो जाएगा।
विज्ञापन

सड़क को टूटता हुआ देखकर मौके पर स्थानीय दुकानदार भी पहुंच गए। उनका कहना था कि बामुश्किल सड़क का निर्माण हो रहा है और अब एक व्यक्ति ने आकर 15 मिनट पहले बनाई गई सड़क को तोड़ना शुरु कर दिया। इस मौके पर मौजूद नप के अभियंता हरीश शर्मा ने बताया कि भूमिगत केबल के चैंबर को खोलने के लिए ही संबंधित व्यक्ति ने सड़क तोड़ी है। इसके लिए उसे चेतावनी दी गई है कि सड़क निर्माण के दौरान वो अपना एक कर्मचारी तैनात करें ताकि सड़क निर्माण के दौरान कहीं कोई समस्या न हो। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed