फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The Municipal Council will build a cowshed near Sarsehdi village to provide shelter to the destitute cattle.

Ambala News: बेसहारा गोवंश को सहारा देने के लिए सरसेहड़ी गांव के पास नगर परिषद बनाएगा गोशाला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Nov 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
The Municipal Council will build a cowshed near Sarsehdi village to provide shelter to the destitute cattle.
अंबाला छावनी ​के रामबाग रोड ​स्थित नई सब्जी मंडी के बाहर लगे गंदगी के ढेर में मुंह मारते गोवंश।
अंबाला। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर नगर परिषद अब बेसहारा गोवंश को सहारा देने की तैयारी में जुट गया है। इसके लिए नगर परिषद अपनी गोशाला का निर्माण करेगा। नगर परिषद के अधीन सरसेहड़ी गांव की पांच एकड़ जमीन का गोशाला के लिए निर्धारण किया गया है। इस जमीन पर गोशाला के निर्माण से संबंधित प्रस्ताव तैयार करने की जिम्मेदारी कनिष्ठ अभियंताओं को सौंपी गई है जोकि आगामी कुछ दिनों में इस योजना का स्वरूप और खर्च होने वाली राशि का प्रस्ताव नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी के समक्ष पेश करेंगे।
विज्ञापन


सुविधाओं का रखा जाएगा ध्यान
नगर परिषद की ओर से निर्मित की जाने वाली गोशाला में गोवंश की प्रत्येक जरूरत का ध्यान रखा जाएगा। यहां हरे चारे के अलावा पीने के पानी की भी व्यवस्था होगी। इसके अलावा गोवंश की साफ-सफाई का भी विशेष प्रबंध किया जाएगा, इसके अलावा गोवंश के उपचार के लिए भी पशु विशेषज्ञ की मदद ली जाएगी ताकि गोशाला में आने वाले पशुओं की अच्छी तरह से देखभाल हो सके, वहीं सुरक्षा को लेकर सीसीटीवी कैमरे और कर्मचारियों की तैनाती भी की जाएगी।
विज्ञापन


पशु पालकों से वसूला जाएगा जुर्माना
नगर परिषद ने गली-मोहल्लों व चौराहों पर घूमने वाले दुधारू पशुओं पर भी शिकंजा कसने की तैयारी की है, ये वह पशु हैं, जिन्हें दोहने के बाद लोग सड़कों पर छोड़ देते हैं। इन पशुओं से हादसे होने का डर बना रहता है, वहीं जहां-तहां गोबर करके भी गोवंश गंदगी फैलाते हैं। इससे छावनी की स्वच्छता पर भी धब्बा लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोशाला के निर्माण के लिए पहले गाड़ा-बाड़ा गांव में जमीन देखी गई थी, लेकिन यहां का प्रस्ताव तैयार नहीं हो पाया। अब सरसेहड़ी गांव के पास लगभग पांच एकड़ जगह पर गोशाला के निर्माण की योजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं ताकि छावनी में घूम रहे बेसहारा गोवंश को गोशाला में रखा जा सके।
- देवेंद्र नरवाल, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद सदर, अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed