फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The movement will not end till the withdrawal of agricultural laws

कृषि कानूनों की वापसी तक खत्म नहीं होगा आंदोलन, सरकार चाहे जो कर ले : गुरनाम सिंह चढूनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Apr 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
The movement will not end till the withdrawal of agricultural laws
भाकियू प्रदेशाध्यक्ष को स्मृति चिह्न भेंट करते हुए। - फोटो : Ambala
डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में भाकियू प्रदेशाध्यक्ष गुरनाम सिंह चढू़नी ने शिरकत की। इस दौरान किसानों के साथ-साथ अन्य लोगों को संबोधित करते हुए आंदोलन खत्म न होने और लंबा चलने की बात कही। चढू़नी ने किसानों के साथ अन्य को भी आंदोलन सफल बनाने में पूर्ण सहयोग करने के लिए कहा और गेहूं एकत्रित करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही किसानों को वैक्सीन लगवाने की भी इजाजत दी। उन्होंने कहा कि जो किसान वैक्सीन लगवाना चाहते हैं वह अपनी इच्छा से लगवा सकते हैं, लेकिन कोरोना का टेस्ट कोई भी किसान नहीं करवाएगा, क्योंकि अगर एक बार किसानों ने कोरोना टेस्ट करवाने आरंभ किए तो सरकार किसानों को संक्रमित दिखाकर आंदोलन को फेल करने का प्रयास करेगी, जोकि किसानों द्वारा किए गए प्रयास को पूरी तरह से असफल कर देगा। वहीं, उन्होंने डॉ. भीमराव आंबेडकर द्वारा बनाए गए रास्ते पर चलने की सीख देते हुए अपने हक को लेने की बात कही और आंदोलन को जारी रखने के लिए कहा।
विज्ञापन

डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पित कर शुरू किया कार्यक्रम
गांव कांवला में आयोजित कार्यक्रम का आरंभ डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पित किया गया। वहीं, कार्यक्रम आयोजकों ने मुख्य अतिथि को डॉ. भीमराव आंबेडकर की फोटो भेंट कर उनका अभिनंदन किया। इस मौके पर कार्यक्रम में भाकियू के जिला अध्यक्ष मलकीत सिंह, चंद्रमोहन, शेर सिंह, अमित माटे, राजेश डाबरा, लाभ सिंह भानोखेड़ी, डॉ. ओपी आर्या और अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed