फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The military, funeral with military honors, ambala

सैनिक सम्मान के साथ फौजी का अंतिम संस्कार

Mon, 16 Jan 2017 11:54 PM IST
अमर उजाला/ब्यूरो/अंबाला
अमर उजाला/ब्यूरो/अंबाला Updated Mon, 16 Jan 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
The military, funeral with military honors, ambala
सैनिक - फोटो : amar ujala
 जम्मू कश्मीर के नौशहरा सेक्टर में तैनात क्षेत्र के गांव बधौली निवासी जवान का पार्थिव शरीर सोमवार को उनके पैतृक गांव लाया गया, जहां पूरे सैनिक सम्मान के साथ उनकी अंत्येष्टि की गई। मौत का कारणों का तो फिलहाल खुलासा नहीं हुआ है लेकिन साथ आए अधिकारियों का कहना था कि आफताब को ड्यूटी के दौरान हुई तकलीफ के चलते अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उनकी रविवार की सुबह मौत हो गई। अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा।
विज्ञापन


गांव बधौली वासी आफताब पठान पुत्र तोफैल अहमद सेना में एओसी में बतौर नायक थे और इन दिनों जम्मू कश्मीर की नौशहरा राजौरी सेक्टर में उनकी ड्यूटी थी। रविवार को दोपहर उनके परिजनों को राजौरी से फोन आया कि आफताब की मृत्यु हो चुकी है और उनका पार्थिव शरीर सोमवार को उनके पैतृक गांव में भेजा जाएगा। सोमवार की दोपहर लगभग एक बजे आफताब पठान का पार्थिव शरीर बधौली लाया गया। पार्थिव शरीर के साथ सेना की टुकड़ी व एओसी के अधिकारी भी थे। आफताब की मौत की खबर लगते ही क्षेत्र के कई गांवों के ग्रामीण बधौली में जुट गए और नम आंखों से आफताब का अंतिम संस्कार किया। इस दौरान उन्हें गांव में स्थित श्मशान घाट में पूरे सैनिक सम्मान के साथ सुपुर्दे खाक किया गया। अंतिम यात्रा में शामिल आफताब के सैनिक भाई महताब ने भारत माता की जय और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। इस अवसर पर सेना के अधिकारी, सैनिक बोर्ड अंबाला के सचिव विरेंद्र मोहन शर्मा और थाना प्रबंधक नारायणगढ़ मौजूद रहे। 
विज्ञापन


आफताब पठान के पिता तोफैल अहमद भी सेना में रह चुके हैं और उन्होंने 27 साल तक सेना में देश के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी सेवाएं दी है। पठान के बड़े भाई महताब भी इन दिनों सेना में है और उनकी तैनाती झांसी में है। आफताब एक पखवाड़े पूर्व ही गांव में अपनी छुट्टी काटकर वापस ड्यूटी पर गए थे। आफताब अपनी पत्नी परवीन बानों के साथ-साथ एक बेटी व बेटा छोड़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed