फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The main accused is out of custody, the family members unhappy with the police investigation will meet the SP

Ambala News: मुख्य आरोपी गिरफ्त से बाहर, पुलिस जांच से नाखुश परिजन एसपी से करेंगे मुलाकात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Aug 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
The main accused is out of custody, the family members unhappy with the police investigation will meet the SP
अंबाला। लाडवा निवासी आकाश की हत्या में चल रही धीमी जांच को लेकर परिजन नाखुश हैं। उन्होंने इस मामले को लेकर जल्द ही एसपी अंबाला से मिलकर गुहार लगाने की तैयार की है ताकि आकाश के हत्यारोपियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई हो सके। आकाश के चाचा अनिल माटा ने बताया कि इस मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उन्होंने नग्गल थाने के प्रभारी से मुलाकात की थी, लेकिन उन्होंने कोई उचित जवाब नहीं दिया। इसलिए अब अन्य आरोपियों की धरपकड़ के लिए वह एसपी से आग्रह करेंगे ताकि आकाश को न्याय मिल सके। इस मामले में पुलिस ने पहले ही छह आरोपियों को काबू कर लिया था। इनमें से दो आरोपियों, जिन्होंने आकाश के साथ मारपीट की थी, को पहले ही पुलिस ने रिमांड पर लिया हुआ है।
विज्ञापन


यह था मामला

मृतक आकाश के चाचा अनिल कुमार माटा की शिकायत पर नग्गल थाने में 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। उन्होंने बताया था कि उनका 31 वर्षीय भतीजा आकाश डेढ़ साल पहले कालका के संजीवनी वेलफेयर सोसायटी के नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती था। इस शाखा को जसपाल सिंह, हरजोत सिंह और उनके रिश्तेदार चलाते हैं। इनकी एक शाखा जिला अंबाला में रसूलपुर गांव में भी है। उनके भतीजे आकाश को कुछ समय पहले कालका से रसूलपुर शाखा में शिफ्ट कर दिया गया और इसकी जानकारी उन्हें नहीं दी गई। दो अगस्त की रात को लगभग नौ बजे जसपाल सिंह का फोन आया था कि आकाश दुर्घटना में घायल हो गया है और उसकी हालत काफी खराब है, इसलिए वह उसे चौड़मस्तपुर की सीएचसी में लेकर जा रहे हैं। सूचना के बाद वह अन्य परिजनों के साथ सीएचसी पहुंच गए थे उन्होंने देखा कि आकाश के शरीर पर काफी घाव हैं। आकाश के घाव को देखकर उन्हें ऐसा प्रतीत हुआ कि उसे रस्सियों से बांधकर काफी बुरी तरीके से मारापीटा गया और उसकी हत्या कर दी गई।
विज्ञापन


मामले की जांच तथ्यों के आधार पर गंभीरता से की जा रही है। ऐसा नहीं है कि किसी को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। सोमवार को दोनों आरोपियों का रिमांड खत्म हो जाएगा, लेकिन इस मामले की आगामी कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- कर्मबीर सिंह, प्रभारी नग्गल थाना, अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed