{"_id":"60f7331b8ebc3e61c93f4b21","slug":"the-lane-made-15-days-before-the-rain-became-a-pond-ambala-ambala-news-knl77184338","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से 15 दिन पहले बनी गली बन गई तालाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से 15 दिन पहले बनी गली बन गई तालाब
विज्ञापन
गोबिंद नगर गुरुद्वारे के पास नवनिर्मित सड़क के हालात।
- फोटो : Ambala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। गोबिंद नगर गुरुद्वारा साहिब के पास 15 दिन पहले बनाई गई नई सड़क तालाब का रूप धारण कर गई। मंगलवार हुई बारिश से गली में जलभराव हो गया और वो भी सिर्फ दो घरों की तरफ। सड़क का लेवल दुरुस्त न होने के कारण ऐसे हालात बने, क्योंकि सड़क निर्माण के दौरान ठेकेदार के कारिंदे बिना सही पैमाइश और मनमर्जी के कार्य करते रहे। हालांकि उन्हें कई बार मोहल्ले वासियों ने टोका भी, लेकिन उनका जवाब होता था, पहले भी कई गलियां बना चुके हैं, हमें सीख मत दो।
छावनी में जितनी तेजी से विकास हो रहा है, उतनी तेजी से खामियां भी नजर आने लगी हैं। चाहे वह नई सड़कों के निर्माण को लेकर हों या फिर सीवरेज पाइप डालने को लेकर। हालात यह हैं कि कुछ क्षेत्रों में सीवरेज पाइप गड्डे में तब्दील हो गए हैं। वहीं नवनिर्मित गलियां तालाब का रूप धारण करती जा रही हैं। ऐसा ही मामला गोबिंद नगर गुरुद्वारा के पास नवनिर्मित सड़क को देखने पर मिला। ठेकेदार का कारिंदा मनमर्जी से सड़क का निर्माण करवाने के बाद चलता बना। लेकिन पहली बारिश ने ही सड़क निर्माण की पोल खोलकर रख दी। लोगों के घरों के बाहर पानी जमा हो गया। पानी निकासी के लिए डाली गई पाइप भी ब्लॉक हो गई।
मोहल्ले वासी लक्की, जसबीर, जतिंदर, सोनू आदि ने बताया कि जब सड़क बनी थी, उसी समय ठेकेदार के कारिंदे प्रदीप को बोल दिया था कि सड़क का लेवल दुरुस्त नहीं है, लेकिन ठेकेदार के कारिंदे ने एक बार भी सड़क का लेवल चैक करने की कोशिश नहीं की और बिना सही पैमाइश के कार्य पूरा कर दिया। अब हालात ऐसे हो गए हैं कि लोगों का घरों से निकलना भी मुश्किल हो गया है क्योंकि गली का लेवल कहीं से ऊंचा और कहीं से नीचा हो गया है।
विज्ञापन
गली के हालात देखे थे। एक तरफ से सड़क ऊपर हो गई है और दूसरी तरफ से नीची। बारिश रुकते ही सड़क का लेवल दुरुस्त कराया जाएगा। - जगदीप, ठेकेदार।
सड़क दुरुस्त कराने के लिए ठेकेदार को निर्देश दिए गए हैं, अगर वह इसे दुरुस्त नहीं करता तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। - कुलभूषण, एमई, नप।