{"_id":"6af8bc04bd376fc6320cad85","slug":"jhelum-and-shirdi-express-trains-affected-due-to-railway-modernization-work-ambala-news-c-36-1-amb1001-172631-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: रेलवे के आधुनिकीकरण कार्य के कारण झेलम और शिर्डी एक्सप्रेस प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: रेलवे के आधुनिकीकरण कार्य के कारण झेलम और शिर्डी एक्सप्रेस प्रभावित
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। रेलवे के पुणे मंडल में ट्रैक और यार्ड के आधुनिकीकरण कार्य के कारण दिसंबर में रेल यातायात प्रभावित रहेगा। इसका असर अंबाला मंडल से संबंधित महत्वपूर्ण ट्रेनों पर भी पड़ेगा। दौंड और मनमाड रेलखंड के बीच यीवला यार्ड में फेज-2 आधुनिकीकरण कार्य के लिए रेलवे ने ब्लॉक निर्धारित किया है।
इस कारण जम्मूतवी-पुणे झेलम एक्सप्रेस को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा, जबकि साईनगर शिर्डी-कालका एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से करीब चार घंटे देरी से रवाना होगी। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों को यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति जांचने की सलाह दी है। रेलवे के अनुसार, यीवला यार्ड में आधुनिकीकरण कार्य दो चरणों में पूरा किया जाएगा। पहले चरण में 14 नवंबर से 12 दिसंबर तक और दूसरे चरण में 13 दिसंबर से 21 दिसंबर तक रेल यातायात प्रभावित रहेगा।
-- -- -- -- -- -- -
ट्रेनों का परिवर्तित मार्ग
इसके तहत ट्रेन संख्या 11078 जम्मूतवी-पुणे झेलम एक्सप्रेस को 17 और 20 दिसंबर को परिवर्तित मार्ग से संचालित किया जाएगा। ये ट्रेन निर्धारित मार्ग के बजाय मनमाड-नासिक-कल्याण-पनवेल-लोनावाला होते हुए पुणे पहुंचेगी। वहीं, ट्रेन संख्या 22455 साईनगर शिर्डी-कालका एक्सप्रेस 19 दिसंबर को अपने निर्धारित समय सुबह 10 बजे के बजाय दोपहर 1:45 बजे शिर्डी से रवाना होगी। इस तरह ट्रेन 3 घंटे 45 मिनट की देरी से चलेगी।
विज्ञापन
-- -- -- -
प्रभावित ट्रेनों के कंफर्म टिकट धारकों को रेलवे की ओर से संदेश भेजे जा रहे हैं। यात्री ट्रेन संबंधी जानकारी और सहायता के लिए रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 या नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम (एनटीईएस) का इस्तेमाल कर सकते हैं।
- हिमांशु शेखर उपाध्याय, प्रवक्ता, उत्तर रेलवे।