{"_id":"6af8bbe4621d0553bc029a88","slug":"a-superfast-train-will-run-between-chheharta-and-bandra-terminus-today-ambala-news-c-36-1-amb1001-172653-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: छेहरटा से बांद्रा टर्मिनस के बीच आज चलेगी सुपरफास्ट ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: छेहरटा से बांद्रा टर्मिनस के बीच आज चलेगी सुपरफास्ट ट्रेन
विज्ञापन
छेहरटा से मुंबई के बीच चलने वाली ट्रेन के रैक। रेलवे
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। त्योहारी सीजन के दौरान रेल यात्रियों की भीड़ को सुगमता से गंतव्य तक पहुंचाने के लिए उत्तर रेलवे ने एक विशेष ट्रेन चलाने की घोषणा की है। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि ट्रेन संख्या 04674/04673 छेहरटा और बांद्रा टर्मिनस के बीच आरक्षित स्पेशल सुपरफास्ट एक्सप्रेस के रूप में संचालित की जाएगी।
यह विशेष ट्रेन दोनों दिशाओं में एक-एक फेरा लगाएगी। ट्रेन संख्या 04674 छेहरटा से रविवार को और 04673 बांद्रा टर्मिनस से सोमवार को रवाना होगी। इस ट्रेन में एसी और स्लीपर श्रेणी के कोच उपलब्ध रहेंगे।
-- -- -
प्रमुख स्टेशनों पर समय-सारणी
यह ट्रेन अपने सफर के दौरान कई प्रमुख स्टेशनों से गुजरेगी। छेहरटा से ट्रेन सुबह 8:35 बजे प्रस्थान करके अमृतसर जंक्शन, जालंधर सिटी जंक्शन, लुधियाना, दोपहर 1:35 बजे अंबाला कैंट, दिल्ली सफदरजंग, मथुरा जंक्शन, कोटा जंक्शन, रतलाम जंक्शन, वडोदरा जंक्शन, सुरत, बोरीवली होते हुए दोपहर 3:15 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन बांद्रा टर्मिनस से शाम 4:30 बजे प्रस्थान करके अगले दिन रात 11:55 बजे छेहरटा पहुंचेगी। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा करने से पहले अपनी ट्रेन के समय और आरक्षण की स्थिति की आधिकारिक जानकारी रेलवे की वेबसाइट या हेल्पलाइन नंबर से अवश्य जांच लें।