फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The injured broker died after being shot

Ambala News: गोलियां लगने पर घायल आढ़ती ने तोड़ा दम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2024 03:25 AM IST
विज्ञापन
The injured broker died after being shot
मृतक हरबिलास सिंह की फाइल फोटो।
अंबाला सिटी। इस्माइलाबाद अनाजमंडी में बुलेट सवार बदमाशों की गोलियां लगने पर घायल आढ़ती हरबिलास सिंह ने शनिवार देररात दम तोड़ दिया। पुलिस की ओर से अंबाला सिटी के नागरिक अस्पताल में रविवार आढ़ती का पोस्टमार्टम फोरेंसिक एक्सपर्ट डॉक्टर से करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

आढ़ती को तीन गोलियां एक गर्दन के पास, एक छाती और एक पेट के पास लगी हुई थी। डॉक्टरों ने बताया कि गोली लगने से शरीर के कुछ अंगों को नुकसान हुआ था। जो आढ़ती की मौत का कारण बने। आढ़ती के शरीर से अन्य गोलियां तो आसानी से निकाली ली गई थी लेकिन पेट के पास लगी गोली को डॉक्टरों ने रीढ़ की हड्डी के पास से बड़ी मुश्किल से निकाला।
विज्ञापन

यह था पूरा मामला
मृतक मेहलां गांव निवासी हरबिलास के बेटे एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरबीर सिंह मेहल ने बताया कि शनिवार को उन्हें करीब 6 बजे घटना का पता चला। इसके बाद वे तुरंत नई अनाज मंडी में पहुंचे और अपने पिता को अस्पताल लेकर दौड़े लेकिन इसी दौरान उनके पिता ने दम तोड़ दिया। बताया जाता है कि हरबिलास सिंह शनिवार को अपनी कार में इस्माइलाबाद अनाज मंडी से अपने गांव जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह अनाजमंडी के बीचोंबीच चौक पर पहुंचे तभी बुलेट पर सवार दो बदमाशों में से एक ने उनकी कार का शीशा तोड़ कर दिनदिहाड़े तीन फायर किए थे। गोली आढ़ती की गर्दन और छाती में लगी थी। गंभीर हालत में आढ़ती को पहले अंबाला के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया था। जहां गंभीर हालात के चलते उन्हें पंचकूला रेफर किया गया था लेकिन वहां पर पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची थी। आरोपियों की तलाश के लिए सीआईए टीम भी प्रयास कर रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
इंस्पेक्टर राजेश कुमार, प्रभारी, इस्माइलाबाद थाना

मृतक हरबिलास सिंह की फाइल फोटो।

मृतक हरबिलास सिंह की फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed