फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The heat of the sun is bothering people, the temperature has crossed 38

Ambala News: धूप की तपिश कर रही परेशान, पारा 38 के पार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Apr 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
The heat of the sun is bothering people, the temperature has crossed 38
तापमान बढ़ने के कारण अंबाला सिटी के मानव चौक पर स​ब्जियों पर पानी छिड़कता हुआ रेहड़ी संचालक। सं - फोटो : kathua
अंबाला सिटी। सुबह 9 बजे से ही तेज धूप होने लगी है। सोमवार को सुबह से शाम तक तेज धूप की तपिश ने परेशान किया। धूप तेज होने से दोपहर में बाजार भी सूने दिखे। गर्मी का असर जनजीवन पर भी पड़ने लगा है। गर्मी पड़ने सब्जी पर भी असर पड़ रहा है।
विज्ञापन

ताजी सब्जी भी तापमान बढ़ने से सूखने लगी है। जिससे सब्जी बेचने वालों को बार-बार पानी का छिड़काव करना पड़ रहा है। वहीं, ग्रामीण क्षेत्र के बाद शहरी क्षेत्र में भी बिजली खपत लगातार बढ़ रही है। सोमवार को अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 9 अप्रैल तक खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान उत्तर पश्चिमी व पश्चिमी हवाएं चलने की संभावना से विशेषकर दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने के आसार हैं, लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 9 अप्रैल रात्रि से मौसम में बदलाव संभावित है। इससे राज्य में 10 व 11 अप्रैल को ज्यादातर क्षेत्रों में आंशिक बादलवाई व कहीं-कहीं हवाओं के साथ छिटपुट बूंदाबांदी या हल्की बारिश हो सकती है। जिससे 12 व 13 अप्रैल को दिन के तापमान में हल्की गिरावट होने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed