फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The heat has tormented people, the maximum temperature has increased by 5 degrees Celsius in 24 hours

Ambala News: गर्मी ने सताया, 24 घंटे में पांच डिग्री सेल्सियस बढ़ा अधिकतम तापमान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Aug 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
The heat has tormented people, the maximum temperature has increased by 5 degrees Celsius in 24 hours
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। सुबह से शाम तक उमसभरी गर्मी रही, जिससे अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। प्रदेश में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान अंबाला का दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान में पिछले 24 घंटे में 5.0 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इस तरह न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटे में 3.4 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई इसके अलावा मारकंडा नदी में 9 हजार क्यूसेक जलस्तर रहा। टांगरी नदी में 1800 क्यूसेक जलस्तर रिकॉर्ड किया गया। यह जलस्तर सामान्य रहा।

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डाॅ. मदन खीचड़ ने बताया कि मानसून टर्फ मध्य भारत से उत्तर की तरफ आने और अब मानसून की अक्षय रेखा श्री गंगानगर, ग्वालियर, बांदा, देहरी से होते हुए पश्चिमी बंगाल से उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी तक बना हुआ है। इसी तरह एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन पंजाब पर बने होने और अरब सागर से भी नमी वाली हवा राजस्थान से होते हुए हरियाणा की तरफ बढ़ने की संभावना से मानसून की गतिविधियां राज्य में बढ़ोतरी होने के आसार हैं। 29 अगस्त तक राज्य में कहीं-कहीं हल्की बारिश संभावित है। इस दौरान बीच-बीच में ज्यादातर क्षेत्रों में बादल छाए रहने और वातावरण में नमी बढ़ने व तापमान में गिरावट रहने की संभावना है, जबकि राज्य में कई जगहों पर भारी बारिश के भी आसार हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed