फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The hawker market was not allowed to take place, today the operators will again sit on strike

Ambala News: नहीं लगने दी रेहड़ी-फड़ी मार्केट, आज फिर धरने पर बैठेंगे संचालक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 12 May 2023 02:59 AM IST
विज्ञापन
The hawker market was not allowed to take place, today the operators will again sit on strike
नहीं लगने दी रेहड़ी-फड़ी मार्केट, आज फिर धरने पर बैठेंगे संचालक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। रेहड़ी-फड़ी संचालकों को एक बार फिर खाली हाथ वापस लौटना पड़ा। वीरवार की सुबह मार्केट लगाने पहुंचने रेहड़ी-फड़ी संचालकों को मार्केट नहीं लगाने दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस कहना था कि जब तक उनके पास लिखित में आदेश नहीं आते हैं रेहड़ी-फड़ी संचालक मार्केट नहीं लगा सकते। यहां तक उन्हें आश्वासन दिया गया कि शाम के समय वह मार्केट लगा सकते हैं। परंतु शाम तक भी उन्हें कोई आदेश नहीं हुए।

मेयर से आश्वासन मिलने के बाद भी जब रेहड़ी-फड़ी संचालकों को चौथे दिन भी मार्केट नहीं लगाने दी गई तो उन्होंने रोष व्यक्त किया और अब शुक्रवार को एक बार फिर रेहड़ी-फड़ी संचालकों की ओर से धरना देने की तैयारी की जा रही है। साथ ही वह दोबारा से निगम आयुक्त व पुलिस से मुलाकात भी करेंगे। बता दें कि नगर निगम की ओर से अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत दो दिन तक तो संचालकों ने अपनी रेहड़ी-फड़ी हटाए रखी। परंतु जब अगले दिन वह मार्केट में पहुंचे तो उन्हें वहां से हटा दिया गया। इसके बाद वह रोडवेज जीएम और निगम कमिश्नर से मिलने पहुंचे। जहां मेयर ने नगर निगम कमिश्नर से बात कर उन्हें दोबारा से रेहड़ी-फड़ी लगाने का आश्वासन दिया। परंतु जब वह वीरवार को रेहड़ी-फड़ी लगाने पहुंचे तो उन्हें रेहड़ी-फड़ी नहीं लगाने दी। दूसरी ओर डीएमसी दीपक सूरा का कहना है कि नगर निगम क्षेत्र में कहीं भी अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed