फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The government will give five thousand rupees if the second child is a son

Ambala News: दूसरी संतान बेटा होने पर सरकार देगी पांच हजार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Feb 2024 04:01 AM IST
विज्ञापन
The government will give five thousand rupees if the second child is a son
सुखबीर सिंह
विज्ञापन

अंबाला सिटी। प्रधानमंत्री मातृत्व योजना के बाद अब मुख्यमंत्री मातृत्व सहायता के तहत दूसरी संतान बेटा होने पर राज्य सरकार की ओर से महिलाओं को एक मुश्त किश्त में पांच हजार रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। जिसके लिए विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी है। जिला की हजारों माताओं को इस योजना का लाभ मिलेगा। बाल विकास विभाग की ओर से इस योजना के लिए बजट के लिए पत्र भेजा गया है। बजट आने के बाद तुंरत ही लाभार्थियों को इस योजना के तहत सहायता राशि दे दी जाएगी।
गौरतलब है कि केंद्र सरकार की ओर से पहली संतान होने पर मातृत्व वंदना योजना के तहत पांच हजार रुपये की सहायता राशि तीन किश्तों में मिल रही है। अब दूसरी संतान बेटा होने पर राज्य सरकार की ओर से भी सहायता राशि दी जाएगी। इस स्कीम का लाभ संतान पैदा होने से पहले या संतान पैदा होने के बाद भी इस योजना का लाभ लिया जा सकता है। इसके स्कीम में आठ मार्च 2022 से पैदा होने वाले बच्चों को शामिल किया गया है। यह सहायता राशि महिला के खाते में भेजी जाएगी। संवाद
विज्ञापन

इन्हें मिलेगा लाभ
अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति वर्ग की महिलाएं, 40 प्रतिशत या इससे अधिक दिव्यांग महिला को, बीपीएल कार्ड धारक, आयुष्मान भारत योजना की लाभार्थी, ई-श्रम कार्ड धारक, मनरेगा से जुड़ी महिलाएं, ऐसी महिलाएं जिनके परिवार की आय आठ लाख रुपये वार्षिक से कम हो, आशा वर्कर्स, आशा हेल्पर व आंगनबाड़ी वर्कर्स को इस स्कीम के तहत सहायता राशि का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
हमारे पास इस स्कीम के तहत वर्ष 2022 में 2213 व वर्ष 2023 के 1745 लाभार्थी है। जिसके बजट के लिए विभाग को पत्र भेज दिया जाएगा। जैसे ही बजट पास होगा लाभार्थियों के खाते में इस स्कीम के तहत 30 दिनों के भीतर राशि भेज दी जाएगी।
मिक्सा रंगा, नोडल अधिकारी बाल विकास विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed