फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The government imposed an undeclared emergency on Shambhu border: Anurag Dhanda

शंभू बॉर्डर पर सरकार ने अघोषित आपातकाल लगाया : अनुराग ढांडा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2024 06:18 AM IST
विज्ञापन
The government imposed an undeclared emergency on Shambhu border: Anurag Dhanda
अंबाला सिटी। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा मंगलवार को अंबाला शहर स्थित आप कार्यालय पहुंचे। यहां आयोजित पत्रकारवार्ता में उन्होंने सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री और मौजूदा केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर के इशारे पर जानबूझ कर जो किसान दिल्ली जा रहे थे, उनको रोका गया था। उनके रास्ते को न केवल बाधित किया गया बल्कि सरकार ने किसानों पर आंसू गैस के गोले दागे, लाठियां बरसाईं। इसके कारण कुछ किसानों ने जान भी गंवाई। अनुराग ढांडा ने कहा कि आज भी शंभू बॉर्डर पर सरकार ने अघोषित आपातकाल लगा रखा है। शंभू बॉर्डर को अनावश्यक रूप से बंद करके रखा गया है। उससे शहर और प्रदेश के लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार ने किसानों के आंदोलन को दबाने के लिए जानबूझकर किसान नेताओं को निशाना बनाया। उन पर तरह-तरह के आरोप लगाए और जेल में डाला। अंबाला का भी युवा किसान नेता नवदीप तीन महीने से ज्यादा समय हो गया जेल में है। उसका कसूर केवल इतना है कि जब भी किसान अपने हकों के लिए लड़ते हैं तो वह उसमें अग्रणी रहा है। नवदीप सिंह किसी भी हिंसक गतिविधि में नहीं था, लेकिन एक साजिश के तहत किसान नेताओं पर झूठे केस लगाकर उनको जेल में रखा गया और उन पर अत्याचार किया गया। उन्होंने कहा कि बहुत सारे किसानों की जमानत हो चुकी है, लेकिन नवदीप को जानबूझकर टारगेट किया जा रहा है, क्योंकि वो किसानों की बुलंद आवाज है। उसको दबाने के लिए सरकार द्वारा ये अत्याचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों का हरियाणा सरकार के खिलाफ कोई आंदोलन नहीं है, वो बस दिल्ली जाना चाहते हैं। आम आदमी पार्टी किसान नेता नवदीप और सभी किसानों के साथ खड़ी है। इस दौरान स्थानीय नेताओं में जिलाध्यक्ष करणवीर लौट, रोहित जैन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

----------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed