फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The girl reached Ambala after asking for a fare of Rs 20 and was reunited with her family.

Ambala News: 20 रुपये किराया मांगकर अंबाला पहुंची बच्ची, परिवार से मिलवाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jan 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
The girl reached Ambala after asking for a fare of Rs 20 and was reunited with her family.
अंबाला सिटी। बाल कल्याण समिति ने मंगलवार को रेलवे स्टेशन पर मिली बच्ची को परिवार से मिलवाया। यह बच्ची बीते शुक्रवार को छावनी के रेलवे स्टेशन पर जिला युवा विकास संगठन व आरपीएफ को मिली थी। बच्ची को एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट से एएसआई जगजीत सिंह की मदद से परिवार को सौंपा गया। बाल कल्याण समिति की चेयरपर्सन रंजीता सचदेवा ने बताया कि करीब 9 वर्षीय बच्ची रेलवे स्टेशन पर मिली थी। बच्ची के कपड़े काफी गंदे हो रखे थे। बच्ची के कपड़े बदलवाकर उसे नारायणगढ़ में वात्सल्य किशोरी कुंज में रखा गया था। बच्ची की काउंसलिंग की गई, लेकिन वह सही तरीके से जानकारी नहीं दे पा रही थी। सचदेवा ने बताया कि जब उन्होंने बच्ची से बातचीत की तो बच्ची ने बताया कि वह स्टेशन पर ही कुछ दिन से सो रही थी। वह 20 रुपये किराए के लिए किसी से मांगकर अंबाला पहुंच गई थी। बच्ची डेराबस्सी क्षेत्र की तरफ जनेतपुर के पास रहती थी। वहीं, एएसआई जगजीत सिंह ने परिवार को ढूंढा और मंगलवार को परिवार को बुलाकर बच्ची को सौंपा गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed