{"_id":"681683a857490a04db09711a","slug":"the-game-of-making-fake-liquor-used-to-go-on-at-night-ambala-news-c-36-1-sknl1017-142054-2025-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: रात में चलता था नकली शराब बनाने का खेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: रात में चलता था नकली शराब बनाने का खेल
विज्ञापन
शहजादपुर / अंबाला। देसी शराब की नकली फैक्टरी में भले ही दिन के समय सन्नाटा रहता था जबकि रात को काम तेजी से चलता था। फैक्टरी के पास दूर-दूर तक का इलाका खाली होने के कारण शातिर आरोपी शराब की पेटियां तैयार करते थे।
30 अप्रैल को जब टीम ने रात के समय दबिश दी थी तो रात के समय ही चारों आरोपी मकान के दरवाजे की भीतर से कुंडी लगाकर शराब तैयार कर रहे थे। उधर, जिस जगह पर फैक्टरी चल रही है वो किराये की बताई जा रही थी लेकिन अभी तक इसका असल मालिक सामने नहीं आया है। पुलिस को संशय है कि कहीं यह बिल्डिंग मुख्य आरोपी बिट्टू की न हो, इसलिए तहसील से रिकॉर्ड से रजिस्ट्री व जमाबंदी का रिकॉर्ड भी तलब किया गया है। पुलिस की जांच में यह सामने आया है कि पकड़े गए चारों आरोपी देसी शराब बनाने में ट्रेंड थे और वो पहले पंजाब में लाइसेंसशुदा शराब की फैक्टरी में भी काम करते थे।
यह था पूरा मामला : शहजादपुर थाने से करीब आधा किलोमीटर की दूर पर 30 अप्रैल की रात को पुलिस ने इस फैक्टरी में दबिश दी थी। भारी मात्रा में हरियाणा व पंजाब में चल रहे देशी शराब के ब्रांड की बोतलें बरामद की थी।
विज्ञापन
साथ ही कच्चा माल, खाली बोतलें व बिना बार कोड के रैपर भी मिले थे। मौके से पुलिस ने चार आरोपियों को भी काबू किया था। जिन्हें कोर्ट में पेश करने के बाद पुलिस ने चार दिन के रिमांड पर लिया है।