फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The flow of art should always keep flowing: Vij

हमेशा बहती रहनी चाहिए कला की धारा : विज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Apr 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
The flow of art should always keep flowing: Vij
अंबाला। कला की धारा हमेशा बहती रहनी चाहिए, सामाजिक बुराइयों को दर्शाने के लिए नाटक सर्वश्रेष्ठ माध्यम है। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन और श्रम मंत्री अनिल विज ओपन एयर थियेटर में कलाधारा ग्रुप की ओर से नाटक पुतला के मंचन के उपरांत बोल रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कलाकारों की ओर से अच्छा नाटक प्रस्तुत किया है। नाटक का थीम बेहतर है, इसे रामायण से जोड़ा गया, नाटक में दिखाया कि पुराने सिस्टम में सभी ताकतवर लोगों के पुतले हैं, मगर वास्तव में दूसरों को पुतला समझने वाले भी पुतले होते हैं। कैबिनेट मंत्री ने अपने स्वैच्छिक कोष से पांच लाख रुपये कलाधारा ग्रुप को देने की घोषणा की। उन्होंने कहा सुभाष पार्क के ओपन एयर थियेटर में अच्छा साउंड सिस्टम लगाने के लिए जितनी राशि खर्च होगी वह देंगे।
विज्ञापन

वह चाहते हैं कि कोई भी संस्कृति कार्यक्रम ओपन थियेटर में हो तो आयोजक को बाहर से साउंड सिस्टम न लाना पड़े। विज ने यह भी कहा कि ओपन थियेटर की दर्शक दीर्घा में वीआईपी के लिए सोफे न लगाया जाए और जो भी वीआईपी आता है, उसे दर्शक दीर्घा में ही बिठाया जाए ताकि उन्हें नाटक व अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का पूरा आनंद आए और सभी एक साथ बैठकर कार्यक्रम देखें। उन्होंने कहा कि ऐसा ही ओपन एयर थियेटर शहीदी स्मारक में बन रहा है जोकि दो हजार लोगों की क्षमता का है। इसमें प्रतिदिन लाइट, साउंड व लेजर शो को कमल के फूल पर दिखाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीवी ने सब कुछ बदल दिया
कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि पहले लोगों तक अपनी बातें पहुंचाने का नाटक ही माध्यम था और बहुत बड़ी संख्या में लोग इसे देखते थे। लोगों तक अपनी बात पहुंचाने का यही माध्यम था, इसके माध्यम से सामाजिक कुरीतियां व बुराइयों को दिखाया जाता था। मगर बदलते दौर में टीवी ने सब कुछ बदल दिया और हम इसमें ही अब खोकर रह गए हैं। पहले हम बाहर खेलते, चौपालों पर बैठ बातें करते थे। मगर अब सबकुछ सिमट गया है। अब कहीं पतंगें नहीं उड़ती और गुल्ली डंडा नहीं खेला जाता। आज लोग शाम को घर आकर टीवी लगाकर बैठ जाते हैं। सामाजिक सरोकार खत्म होते जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed