फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The faulty meter had not been replaced for two months, the SE asked the SDO to replace the meter immediately and asked for a report.

Ambala News: दो महीने से नहीं बदला खराब मीटर, एसई ने एसडीओ से तुरंत मीटर बदलकर मांगी रिपोर्ट

Wed, 07 Jan 2026 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Wed, 07 Jan 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
The faulty meter had not been replaced for two months, the SE asked the SDO to replace the meter immediately and asked for a report.
शहर बलदेव नगर में यूएचबीवीएन के अधीक्षक अ​भियंता वीके गोयल बिजली अदालत में ​शिकायत सुनते हुए। स
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। सब डिविजन में शिकायतों का समाधान न होने से उपभोक्ता यूएचबीवीएन अधीक्षक अभियंता के पास पहुंच रहे हैं। मंगलवार को भी बिजली अदालत में एक उपभोक्ता ने दो महीने से खराब हुए बिजली मीटर को न बदलने की शिकायत रखी। इस पर अधीक्षक अभियंता वीके गोयल ने तुरंत एसडीओ ईस्ट को फोन मिलाया और उपभोक्ता का मीटर मंगलवार को ही तुरंत बदलकर व्हाट्सएप ग्रुप में फोटो साझा करने के निर्देश दिए। उन्होंने एसडीओ को निर्देश दिए कि उपभोक्ताओं के कार्य सब डिविजन स्तर पर ही किए जाएं ताकि वह कार्यालयों के चक्कर न काटें।
- शिकायत देने के बाद भी नहीं हुआ समाधान
अधीक्षक अभियंता को दी शिकायत में शहर के रामनगर मनीष ने बताया कि उनके घर का मीटर कस्तूरी लाल के नाम से लगा हुआ है। यह बिजली मीटर खंभे पर लगा है। मीटर का कनेक्टर, टर्मिनल खराब हो गया है, जिस वजह से उनके घर की वोल्टेज ऊपर-नीचे हो रही है। उन्होंने बीते 10 नवंबर को सब-डिवीजन ईस्ट और 4 दिसंबर को सर्कल कार्यालय में खराब मीटर को बदलने के लिए एक एप्लीकेशन दी थी। लेकिन अभी तक उनका मीटर बदला या ठीक नहीं किया गया है, जिससे उन्हें काफी परेशानी हो रही है। यह शिकायत आते ही अभियंता वीके गोयल ने एसडीओ ईस्ट को फोन किया और बिजली मीटर को बदलकर शाम तक व्हाट्सएप ग्रुप में रिपोर्ट मांगी। वहीं, बिहटा गांव के शमशेर सिंह ने बिजली बिल की राशि को ठीक करने की शिकायत दी। उनका बिल 40 हजार रुपये था।
विज्ञापन

- हेल्प डेस्क पर कर्मचारी तैनात करने के निर्देश
यूएचबीवीएन अधीक्षक अभियंता वीके गोयल ने सभी एसडीओ को निर्देश दिए कि सब डिविजन कार्यालय में हेल्प डेस्क को सुचारू रूप से चलाया जाए और कर्मचारी तैनात किए जाएं। उन्होंने एसडीओ को कहा कि सब डिविजन में जितनी भी शिकायत आती हैं, उनका तय समय में समाधान किया जाए। अगर इन शिकायतों का समाधान नहीं किया जाता तो कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने उपभोक्ता से भी अपील की कि वह अपनी शिकायत को सब डिविजन के हेल्प डेस्क पर ही पंजीकृत करवाएं।

शहर बलदेव नगर में यूएचबीवीएन के अधीक्षक अभियंता वीके गोयल बिजली अदालत में शिकायत सुनते हुए। स

शहर बलदेव नगर में यूएचबीवीएन के अधीक्षक अभियंता वीके गोयल बिजली अदालत में शिकायत सुनते हुए। स

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed